सब्सक्राइब करें

प्रियंका और फरहान का बेडरूम वीडियो हुआ लीक, वायरल हो रहा 'द स्काई इज पिंक' का ये सीन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 07 Oct 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar bedroom scene in The Sky Is Pink goes viral
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लंबे समय बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। फिल्म में प्रियंका ने मां का किरदार अदा किया है। वहीं 'द स्काई इज पिंक' में उनके पति का किरदार फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) कर रहे हैं। इस बीच 'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका और फरहान अख्तर के रोमांटिक और बेडरूम सीन का एक वीडिया सामने आया है। 

Trending Videos
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar bedroom scene in The Sky Is Pink goes viral
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar - फोटो : twitter

इस वीडियो में फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा बेडरूम सीन फिल्माते हुए एक-दूसरे का साथ मस्ती मजाक करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका रोमांटिक सीन फिल्माते हुए मजािकया अंदाज में मोगली का फेमस गाना 'जंगल जंगल बात चली है' गाना गाती दिखाई देती हैं, क्योंकि फरहान ने गलत इनरवियर्स पहने हुए होते हैं। प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के इस वीडियो को films__fc नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने साझा किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

UC Browser Exclusive | Pillow Talk | “ The Sky Is Pink “ We can’t wait to watch the Film . . . . #TheSkyIsPink #PinkGulaabiSky #priyankachopra #farhanakhtar #zairawasim #shonalibose . . . . #the #sky #Is #pink #bollywood #film #movie #instagram #video #song . @chaudharyniren @aditichdhry

A post shared by Films FC (@films__fc) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar bedroom scene in The Sky Is Pink goes viral
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar - फोटो : file photo

फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा के इस बेडरूम वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर चार साल बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' एक बार फिर से बड़ी स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। इस फिल्म से पहले दोनों एक साथ साल 2015 में 'दिल धड़कने दो' फिल्म में नजर आए थे। ऐसे में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिग है।

Priyanka Chopra and Farhan Akhtar bedroom scene in The Sky Is Pink goes viral
the sky is pink - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर इन दिनों फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के दौरान कई खुलासे भी कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका कपिल शर्मा के शो में गई थीं जहां पर उन्होंने कई खुलासे किए। प्रियंका ने शो के दौरान बताया था कि उन्हें परिवार वाले क्यों मिट्ठू कहकर बुलाते हैं। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar bedroom scene in The Sky Is Pink goes viral
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar - फोटो : social media

इसके साथ ही कपिल के शो के दौरान प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर भी कई बातें बताई। प्रियंका ने कहा- 'शादी के कुछ दिन पहले तक मैं 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त थी। निक का परिवार शादी की तैयारी के लिए 20 दिन पहले ही जोधपुर पहुंच गया था। शादी की तैयारियों में निक के परिवार ने बहुत मदद की थी। यहां तक कि निक ने खुद गैस सिलेंडर लाने तक का काम किया।' आपको बता दें कि फिल्म 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा को लेकर फरहान अख्तर का बड़ा खुलासा, 'शूटिंग के दौरान ऐसे तंग करती थीं पत्नी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed