सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: अमेरिकी कॉमेडियन रोजी ओडोनेल ने प्रियंका चोपड़ा से मांगी माफी, वीडियो जारी कर कहा- "मैं शर्मिंदा हूं"

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 22 Feb 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and her singer husband Nick Jonas were in Malibu when they met comedian Rosie O'Donnell
प्रियंका चोपड़ा और रोजी ओडोनेल - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी कॉमेडियन रोजी ओडोनेल ने भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से मालिबू में एक अजीब मुलाकात के बाद माफी मांगी है। रोजी ने इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर दो वीडियो साझा किए, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि रविवार को प्रियंका और उनके गायक पति निक जोनास के साथ क्या हुआ था।

Trending Videos
Priyanka Chopra and her singer husband Nick Jonas were in Malibu when they met comedian Rosie O'Donnell
प्रियंका चोपड़ा और रोजी ओडोनेल - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी कार में शूट किए गए पहले वीडियो में, रोज़ी कहती हैं कि मैं, मेरे बेटे और प्रेमिका ने निक और प्रियंका को डेट पर देखा। हमारे बगल में निक जोनस और उनकी पत्नी 'कोई' चोपड़ा बैठे थे, जिसे मैं हमेशा दीपक चोपड़ा की बेटी मानती थी।" दीपक चोपड़ा अमेरिका में एक लोकप्रिय लेखक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and her singer husband Nick Jonas were in Malibu when they met comedian Rosie O'Donnell
प्रियंका चोपड़ा और रोजी ओडोनेल - फोटो : सोशल मीडिया

राेज़ी आगे बताती हैं कि प्रियंका से बात करते हुए "मैंने कहा कि मैं आपके पिता को जानती हूं। इस पर प्रियंका ने कहा, 'ओह सच में? मेरे पिता कौन हैं?' मैंने कहा 'दीपक'। उन्होंने कहा 'नहीं'। और चोपड़ा एक आम सरनेम है'। मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई।" इसके बाद रोजी ने वीडियो में कहा और पूछा ”क्या मैं अकेली थी जिसे हमेशा लगता था कि प्रियंका दीपक की बेटी है?”

Priyanka Chopra and her singer husband Nick Jonas were in Malibu when they met comedian Rosie O'Donnell
प्रियंका चोपड़ा और रोजी ओडोनेल - फोटो : सोशल मीडिया

रोज़ी के प्रशंसकों को लगता है कि जो कुछ हुआ उसके बारे में रोज़ी वास्तव में शर्मिंदा थीं और उसे इसके बारे में चिंता न करने के लिए कहा। कई लोगों ने माना कि उन्हें भी लगता है कि प्रियंका दीपक की बेटी हैं। हालांकि प्रियंका दिवंगत डॉक्टर अशोक चोपड़ा और डॉ मधु चोपड़ा की बेटी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rosie O’Donnell (@rosie)

विज्ञापन
Priyanka Chopra and her singer husband Nick Jonas were in Malibu when they met comedian Rosie O'Donnell
प्रियंका चोपड़ा और रोजी ओ'डोनेल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद रोजी ने एक और वीडियो जारी किया। इस बार रोजी ने प्रियंका का वास्तविक नाम लेते हुए कहा, "लोगों ने सोचा कि वह असभ्य थी। वह असभ्य नहीं थी, यह सिर्फ अजीब था। जाहिर तौर पर वह एक बहुत प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और उनसे (दीपक) काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। इसलिए मुझे यकीन है कि शुरुआत में उन्हें यह अजीब लगा होगा।" रोजी ने स्पष्ट रूप से फिर से प्रियंका का नाम बताया और गड़बड़ी के लिए माफी मांगी। "माफ़ करना। कभी-कभी मैं गड़बड़ कर देती हूं।"

View this post on Instagram

A post shared by Rosie O’Donnell (@rosie)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed