{"_id":"5c8f781fbdec2214380c2dd5","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-do-not-want-kids-yet-due-to-projects","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झूठी निकलीं प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबरें, पहले बच्चे को लेकर निक के करीबी दोस्त ने बताया 'प्लान'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
झूठी निकलीं प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबरें, पहले बच्चे को लेकर निक के करीबी दोस्त ने बताया 'प्लान'
Mon, 18 Mar 2019 05:14 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 18 Mar 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते साल बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करके फैंस को हैरान कर दिया था। शादी के बाद से इन दिनों की चर्चा बॉलीवुड की ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी खूब सुनने को मिलती है। हाल ही प्रियंका चोपड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबरें भी आईं थी, जिसे उनकी मां ने सिरे से नकारा था और ऐसी खबरों की आलोचना भी की थी।
priyanka chopra
- फोटो : file photo
अब प्रियंका और निक जोन को लेकर ये चर्चा शुरू हो गई है कि वह बेबी कब करना चाहते हैं। अंग्रेजी वेबसाइट इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स की खबर के अनुसार प्रियंका और निक के एक करीबी दोस्त ने बताया है कि यह दोनों अभी बेबी नहीं चाहते।
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : social media
गौरतलब है कि शादी के बाद निक जोनस को अपने भाइयों के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स को पूरा करना है, वहीं प्रियंका के भी हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स अधूरे पड़े हैं, इसलिए इन दोनों ने अभी बेबी प्लान करने पर विचार नहीं किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले प्रियंका के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आई थीं। दरअसल, प्रियंका एक इवेंट की जब तस्वीरें वायरल हुईं तो लगा कि उनका टमी थोड़ा सा बाहर दिख रहा है। इन तस्वीरों को देख मीडिया में उनके प्रेग्नेंट होने की खबर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : file photo
खबर तेजी से वायरल हुई लेकिन प्रियंका या निक का इस पर कोई बयान नहीं आया। हालांकि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस मामले पर बयान दिया। मिड डे बात करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा, 'ऐसा सिर्फ कैमरे के गलत एंगल से फोटो लेने की वजह से हुआ। यह बहुत खराब एंगल था। उसका आउटफिट बहुत अच्छा था। सिर्फ तस्वीरों की वजह से ऐसा लगा। मैंने यह खबर देखने के बाद प्रियंका से फोन पर बात की। उसने मुझसे कहा कि वो थक गई थी इसलिए ऐसा पॉस्चर आ गए।'
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : file photo
मधु चोपड़ा ने आगे कहा- 'मैंने उससे कहा कि यह लोग क्या कह रहे हैं। फिर उसने कहा मम्मा मुझे थोड़ा अकेला छोड़ दो।' आपको बता दें, प्रियंका ने निक जोनस से 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद पैलेस से शादी की थी । इसके बाद प्रियंका ने 3 रिसेप्शन भी दिए। प्रियंका शादी के करीब 3 महीने बाद भारत लौटी थीं। 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग अंडमान में करने के बाद वह विदेश लौट चुकी हैं।