फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यकीनन प्रियंका की सगाई पार्टी की आपने नहीं देखी होंगी अंदर की ये तस्वीरें, निक के साथ दिए ऐसे पोज

Sun, 19 Aug 2018 10:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas engagement party inside pictures
priyanka and nick
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी में बॉलीवुड और उद्योग जगत की बड़ी -बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। सगाई और रोका प्रियंका के घर पर ही हुआ था जबकि पार्टी मुंबई के सबरबन होटल में रखी गई थी। पार्टी में मेहमानों की आने जाने की कई तस्वीरें तो आपने देखीं होगी लेकिन पार्टी में अंदर क्या कुछ हुआ बेशक आप इससे अंजान होंगे। तो चलिए हम आपको प्रियंका और निक की पार्टी के अंदर की एक -एक तस्वीर दिखाते हैं।
Priyanka Chopra and Nick Jonas engagement party inside pictures
priyanka and nick
प्रियंका और निक की पार्टी की थीम वेस्टर्न ड्रेस थी ऐसे में सभी सेलिब्रिटीज इसी रंग में रंगे नजर आए। इस मौके पर प्रियंका ने हल्के गुलाबी रंग का वनपीस पहना हुआ था तो वहीं निक टी-शर्ट के साथ ट्राउजर में नजर आए।
 
Priyanka Chopra and Nick Jonas engagement party inside pictures
priyanka and nick
पार्टी के अंदर की अब जरा इस तस्वीर को गौर से देखिए। इस तस्वीर में प्रियंका निक के पेरेंट्स के साथ नजर आ रही हैं। निक के माता-पिता झूले पर बैठे हुए हैं तो वहीं निक और प्रियंका उन्हें किस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि प्रियंका अपने सास-ससुर के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas engagement party inside pictures
priyanka and nick
सगाई पार्टी की रौनक बेशक प्रियंका और निक थे। प्रियंका ने पार्टी में आए सभी मेहमानों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। यह तस्वीर इसी बात का सबूत है। इस तस्वीर में प्रियंका और निक के साथ आलिया भट्ट, अर्पिता खान शर्मा और परिणीति चोपड़ा पोज देती हुई नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas engagement party inside pictures
priyanka and nick
पूरी पार्टी में जहां सभी लोग वेस्टर्न ड्रेस में नजर आए तो वहीं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और निक की मां पारंपरिक लिबास में नजर आईं। दोनों ने इस मौके पर साड़ी पहनी हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed