{"_id":"5c9f2ea5bdec221441198999","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-enjoying-music-concert-in-miami-hollyday-with-joe-jonas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मियामी से प्रियंका-निक का नया वीडियो आया सामने, मस्ती करते हुए एक-दूसरे पर फेंक रहे केक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मियामी से प्रियंका-निक का नया वीडियो आया सामने, मस्ती करते हुए एक-दूसरे पर फेंक रहे केक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 30 Mar 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों ये स्टार कपल मियामी में हॉलीडे एन्जॉय कर रहा है। हॉलीडे की तस्वीरें और वीडियो प्रियंका-निक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी करते रहते हैं। मियामी हॉलीडे का एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
2 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : social media
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मियामी में Steve Aoki के एक म्यूजिक कंसर्ट में पहुंचे। इन दोनों के साथ निक के भाई जो जोनस भी नजर आए। इस म्यूजिक कंसर्ट में सभी दर्शकों के साथ इन तीनों ने जमकर मस्ती भी की और एक-दूसरे पर केक फेंके। केक फेंकते हुए इनका वीडियो Steve Aoki ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।
कई वीडियो और तस्वीरों के बीच शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एक नई तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों एक दूसरे की आंखों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि दोनों के बीच अच्छी बांडिंग है। इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'हर दिन इसी तरह से जीना चाहती हूं।'
Priyanka Chopra Vacation in Miami
- फोटो : instagram
इस तस्वीर में प्रियंका और निक क्रूज पर नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीर के पीछे का ब्रैकग्राउंड किसी को भी इंप्रेस कर सकता है। इस तस्वीरों के अलावा प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो काफी चर्चा में रहा। इस वीडियो में प्रियंका बॉलीवुड के गाने पर जमकर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि प्रियंका को इस तरह से डांस करता हुआ देख निक भी खुद को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन
5 of 5
Priyanka Chopra vacation in Miami
- फोटो : instagram
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा करीना कपूर खान की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के 'तारीफां' गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका के साथ निक जोनस, सोफी टर्नर, केविन जोनस और जो जोनस भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में प्रियंका के अलावा निक ब्रदर्स और सोफी भी डांस कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।