फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका-परिणीति बड़े परदे पर एक साथ पहली बार, डिजनी की इस फिल्में में भी दोनों बनी बहनें

Fri, 18 Oct 2019 01:38 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 18 Oct 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra and parineeti chopra first time will be seen together in Disney's film Frozen 2
parineeti and priyanka - फोटो : instagram
फिल्म द लॉयन किंग में शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान, द मलेफिसेंट- मिस्ट्रेस ऑफ एविल में ऐश्वर्या राय के बाद डिजनी ने भारत में अगला धमाका अपनी फिल्म फ्रोजेन 2 के लिए किया है। दो बहनों की अनोखी कहानी वाली इस फिल्म में लीड किरदारों की डबिंग के लिए डिजनी ने चोपड़ा सिस्टर्स के नाम फाइनल किए हैं। मशहूर अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा अगले महीने रिलीज होने जा रही इस एनीमेशन फिल्म में फिल्म के लीड किरदारों की डबिंग करेंगी।
priyanka chopra and parineeti chopra first time will be seen together in Disney's film Frozen 2
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए यह जानकारी साझा की है। इस मोशन पोस्टर में प्रियंका जहां नारंगी रंग की ड्रेस में तो वहीं परिणीति सफेद और काले रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं। जहां प्रियंका फिल्म फ्रोजेन 2 में एल्सा की डबिंग करेंगी तो वहीं एना के किरदार को आवाज मिली है परिणीति चोपड़ा की।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mimi and Tisha are now Elsa and Anna! The #ChopraSisters are finally coming together for Disney’s Frozen 2. Can’t wait for you guys to see us… I mean HEAR us bring these amazing, strong characters to life in Hindi. #Frozen2 in theatres on 22nd November 2019. @parineetichopra @disneyfilmsindia #frozensisters

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

priyanka chopra and parineeti chopra first time will be seen together in Disney's film Frozen 2
priyanka chopra - फोटो : social media
इस पोस्ट के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, मिमी और टिशा अब एल्सा और एना हैं। चोपड़ा बहनें डिज्नी के फ्रोजन 2 के लिए एक साथ आ रही हैं। फ्रोजन 2 देश के सिनेमाघरों में 22 नवम्बर को में दस्तक दे रही है।  उल्लेखनीय है कि परिणीति कई मौकों पर प्रियंका के साथ काम करने की इच्छा प्रकट कर चुकी हैं। अब भले ही डबिंग के बहाने ही सही लेकिन परिणीति की अपनी बहन के साथ काम करने की इच्छा पूरी होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra and parineeti chopra first time will be seen together in Disney's film Frozen 2
the lion king - फोटो : social media
गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा के बड़े कलाकारों द्वारा हॉलीवुड की फिल्मों में डबिंग करने से फिल्म कमाई पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। इन कलाकारों द्वारा यह फिल्में देश में और भी चर्चा का विषय बन जाती हैं और अधिक लोगों तक पहुंचने में कामयाब होती हैं। फिल्म मलेफिसेंट से जुड़े एक कार्यक्रम में  स्टूडियो एंटरटेनमेंट, डिज्नी इंडिया के हेड बिक्रम दुग्गल भी इस बात पर मोहर लगा चुके हैं।
 
विज्ञापन
priyanka chopra and parineeti chopra first time will be seen together in Disney's film Frozen 2
'द लॉयन किंग' वॉयस आर्टिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों से हम लगातार डिज्नी की फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी फिल्में पूरी तरह से पारिवारिक, सकारात्मक और प्रेरित करने वाली होती हैं बावजूद इसके हम  ज्यादातर अंग्रेजी भाषा के दर्शकों तक सीमित रह जा रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए हमें क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में डब करने की जरूरत थी जिसके ओर हम लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए हमें अच्छे और बड़े कलाकारों की जरूरत है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed