{"_id":"5b5acfe14f1c1b48748b73da","slug":"priyanka-chopra-and-these-celebrities-secret-engagement-and-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका ही नहीं इन सेलेब्स ने भी अपने रिश्ते की नहीं लगने दी थी भनक, एक ने तो 3 साल बाद खोला था राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका ही नहीं इन सेलेब्स ने भी अपने रिश्ते की नहीं लगने दी थी भनक, एक ने तो 3 साल बाद खोला था राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' को अचानक छोड़ दी। पहले कहा जा रहा था कि शायद उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है लेकिन पीपल डॉट कॉम के मुताबिक प्रियंका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है और अब वो अक्टूबर में शादी करने जा रही हैं। शादी की तैयारियों को लेकर उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज रहे हैं जिन्होंने चोरी छिपे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया। आइए ऐसे ही कुछ सेलिब्रिटीज के बारे में आपको बताते हैं।
2 of 6
Surveen chawla
एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने तो शादी के दो साल बाद सोशल मीडिया पर खुलासा किया। सुरवीन ने दिसंबर 2017 में बताया कि उन्होंने 2015 में अक्षय ठक्कर के साथ इटली में शादी कर ली थी। सुरवीन और अक्षय की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। शादी में केवल कुछ दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल थे। सुरवीन चावला हाल ही में अनुराग कश्यप की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में नजर आई थीं।
3 of 6
जॉन अब्राहम ने जब चोरी छिपे शादी की तो उनके लाखों फैंस का दिल टूट गया था। बिपाशा से ब्रेकअप के बाद जॉन ने 2011 में प्रिया रुचाल के साथ शादी के बंधन में बंधे थे हालांकि यह बात सबके सामने 2014 में नए साल की पार्टी के दौरान आई थी। इस शादी में केवल जॉन और उनके परिवार वाले ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने चोरी छिपे इटली में शादी की थी। 2014 में रानी मुखर्जी की शादी की खबर सबको पता चली। इस शादी में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। दोनों के अफेयर की चर्चा काफी समय से थी लेकिन शादी की बात ने सभी को हैरान कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
'आयशा' में सोनम कपूर के साथ नजर आईं अमृता पुरी ने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में 11 नवंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधी थीं। अमृता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड इमरुन सेठी से पंजाबी रीति रिवाजों से बैंकॉक में शादी की। अमृता और इमरुन सेठी बहुत समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इमरुन एक बिजनसमैन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।