सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा-भूमि पेडनेकर का जन्मदिन और अस्पताल में भर्ती हुईं ऐश्वर्या राय, पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 18 Jul 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Bhumi Pednekar birthday and Aishwarya Rai Bachchan Admitted In Hospital entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के लिए 18 जुलाई की तारीख बेहद खास है। इस दिन बॉलीवुड की दो बेहतरीन अदाकाराएं अपना जन्मदिन मनाती हैं। ये अभिनेत्रियां हैं प्रियंका चोपड़ा और भूमि पेडनेकर। प्रियंका चोपड़ा इस साल अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। तो वहीं भूमि पेडनेकर अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं।



एक ही तारीख को जन्मदिन मनाती हैं प्रियंका चोपड़ा और भूमि पेडनेकर, जानिए दोनों अभिनेत्रियों से जुड़ी कुछ खास बातें

 

Trending Videos
Priyanka Chopra Bhumi Pednekar birthday and Aishwarya Rai Bachchan Admitted In Hospital entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : Social Media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में वंशवाद को लेकर बहस छिड़ गई है। निर्माता, निर्देशक और कलाकार इस बहस में दो तरफ साफ बंटे नजर आ रहे हैं। इस बहस के बीच शुक्रवार को निर्देशक आर बाल्की का एक बयान सुर्खियां बन गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस पूरी इंडस्ट्री में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसा कोई कलाकार नहीं है। बाल्की के इस बयान के बाद कई लोग इसके विरोध में उतर आए। निर्देशक शेखर कपूर ने आर बाल्की के इस बयान पर जवाब दिया। वहीं बुलबुल फिल्म के अभिनेता अविनाश तिवारी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

आलिया और रणबीर को 'द बेस्ट' बताकर घिरे आर बाल्की, शेखर कपूर और अविनाश तिवारी ने दिया जवाब

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Bhumi Pednekar birthday and Aishwarya Rai Bachchan Admitted In Hospital entertainment news
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव आए थे। जिसके बाद उनके परिवार का भी टेस्ट किया गया। परिवार के सभी सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए, केवल जया बच्चन को छोड़कर। अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं अब खबर है कि अमिताभ की बहू व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन सहित आराध्या को भी नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अमिताभ- अभिषेक के बाद अब ऐश्वर्या और आराध्या भी नानावती अस्पताल में भर्ती, नजर आए कोरोना के लक्षण


 

Priyanka Chopra Bhumi Pednekar birthday and Aishwarya Rai Bachchan Admitted In Hospital entertainment news
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

अभिनेता सुशांत सिह राजपूत की मौत को लगभग एक महीना बीत जाने के बाद गुरुवार को उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने ट्वीट कर CBI जांच की मांग की। रिया ने गृहमंत्री अमित शाह से गुजारिश करते हुए कहा कि वो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी CBI से जांच करवाएं। लेकिन रिया इस के ट्वीट में यूजर्स ने तमाम गलतियां ढूंढ ली, जिसके बाद कई लोगों ने सवाल पूछा कि क्या रिया का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है?

सुशांत का नाम भी ठीक से नहीं लिख पाईं रिया चक्रवर्ती, यूजर्स ने ट्वीट में पकड़ी इतनी गलतियां

 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Bhumi Pednekar birthday and Aishwarya Rai Bachchan Admitted In Hospital entertainment news
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना - फोटो : Social Media

राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। उन्होंने लगातार 15 हिट फिल्में दी थीं जिसका रिकॉर्ड आज तक बॉलीवुड में कोई अभिनेता नहीं तोड़ पाया। उस दौर में राजेश खन्ना को लेकर जो लोगों की दीवानगी थी, वैसी शायद हिंदी फिल्मों के किसी अभिनेता को नसीब नहीं हुई। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग दीवाने रहते थे। लेकिन जया बच्चन की एक हाय ने राजेश खन्ना का करियर ऐसा चौपट किया कि उनका सुपरस्टारडम गिरता चला गया। 

अमिताभ बच्चन का मजाक उड़ाते थे राजेश खन्ना, जया की एक हाय से सिमट गया था स्टारडम

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed