{"_id":"60f3d2fb8ebc3e5f0f58b137","slug":"priyanka-chopra-birthday-special-net-worth-of-actress-will-blow-your-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेट वर्थ: क्वीन साइज जिंदगी जीती हैं प्रियंका चोपड़ा, महंगी गाड़ियों और आलीशान घर के साथ इतने करोड़ की हैं मालकिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेट वर्थ: क्वीन साइज जिंदगी जीती हैं प्रियंका चोपड़ा, महंगी गाड़ियों और आलीशान घर के साथ इतने करोड़ की हैं मालकिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत कर अपनी अलग पहचान बनाई है। जमशेदपुर से बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका ने अपनी कामयाबी से दुनिया की बहुत सी महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर भारत का नाम रौशन करने वाली प्रियंका ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो लोगों ने उन्हें बाकी अभिनेत्रियों की तरह ही समझा। उस वक्त कोई नहीं जान पाया था कि एक दिन प्रियंका सफलता का वो मुकाम हासिल कर लेंगी जहां पहुंचने की कुछ लोग सिर्फ कल्पना कर सकते हैं।
करोड़ों की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा
आज प्रियंका बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए निर्देशक-निर्माता परेशान रहते हैं। वहीं हॉलीवुड में भी प्रियंका बड़ा नाम बन चुकी हैं। वो हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण अवॉर्ड्स जीते हैं जिसमें नेशनल और पांच कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शामिल हैं। प्रियंका फिल्मों से जबरदस्त कमाई करती हैं और वो काफी महंगी चीजों की शौकीन भी हैं तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं कि कितने करोड़ की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा और क्या हैं उनके रईसी शौक।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
देसी गर्ल बेहदी ही लग्जीरियस जिंदगी जीती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा करीब 30 मिलियन डॉलर यानि 225 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। एक महीने में प्रियंका करीब डेढ़ करोड़ रुपये कमाती हैं और सालभर में वो करीब 18 करोड़ से ऊपर की कमाई कर लेती हैं। प्रियंका का मुंबई के जुहू में एक आलीशान घर है जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। सिर्फ भारत ही नहीं अमेरिका में भी वो एक शानदार बंगले की मालकिन हैं।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
आलीशान बंगले के साथ साथ प्रियंका महंगी गाड़ियों की भी शौकीन हैं। उनके पास रॉल्स रॉयस लग्जरी कार है जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये है। उनके पास मर्सडीज बेंज एस क्लास भी है और इसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा प्रियंका के पास बीएमड्ब्ल्यू और पॉर्श जैसी गाड़ियां भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
साल 2018 की फोर्ब्स लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया था। प्रियंका फिल्मों और विज्ञापन से जबरदस्त कमाई करती हैं। उनका एक प्रोडक्शन हाउस है पर्पल पेबल्स पिक्चर्स जिससे प्रियंका करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं। प्रियंका एक फिल्म के लिए करीब 12-15 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
प्रियंका ने न्यूयॉर्क में इसी साल अपना एक रेस्टोरेंट खोला है जहां भारतीय व्यंजन परोसा जाता है। वो दो बार खुद अपने रेस्टोरेंट में जा चुकी हैं और स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले चुकी हैं। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका हॉलीवुड फिल्मों में काफी सक्रिय हैं और कई प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुकी हैं। बहुत जल्द प्रियंका 'मैट्रिक्स' की अगली सीरीज में भी नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।