फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citadel Priyanka Chopra: मारधाड़ करते प्रियंका की भौंह पर बना कट का निशान, बोलीं, मैं अब इसे छुपाना नहीं चाहती

Fri, 10 Mar 2023 04:01 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 10 Mar 2023 04:01 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra brow was injured during the shooting of Citadel actress said don't want to hide cut mark
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मार्वल स्टूडियोज की फिल्मों के निर्देशन से दुनिया भर में नाम कमाने वाले रूसो ब्रदर्स इन दिनों बतौर निर्माता एक के बाद एक कमाल सीरीज और फिल्में बना रहे हैं। उनकी बहुचर्चित वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की इन दिनों हर तरफ चर्चा है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस इस सीरीज में शीर्ष भूमिका निभा रही हैं और सीरीज के ट्रेलर ने इन दिनों अपने जबर्दस्त एक्शन और भव्य दृश्यावलियों के चलते सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। सीरीज की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने तमाम कठिन दृश्य खुद किए और ऐसे ही एक एक्शन दृश्य में उन्हें चोट भी लगी।

Priyanka Chopra brow was injured during the shooting of Citadel actress said don't want to hide cut mark
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रियंका कहती हैं, ‘मेरी भौंह के ऊपर अब एक कभी न जाने वाला निशान बन चुका है। और, ये सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग की वजह से ही है। मैं अब इसे छुपाती भी नहीं हूं क्योंकि इस सीरीज के मारधाड़ वाले दृश्यों की शूटिंग करना एक जीवनपर्यंत न भूले जाना वाला अनुभव बन चुका है। मेरे हिसाब से सीरीज के निर्माताओं जो और एथंनी रूसो ने इन दृश्यों की शूटिंग के लिए दुनिया की बेहतरीन स्टंट टीम बुलाई और उनके अनुभवों ने इस सीरीज को बहुत ही शानदार बना दिया है। ऐसे लोगों के साथ काम करने का मौका मिलना सौभाग्य से ही होता है।’


इसे भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट, सुकून और शांति को लेकर कही यह बात
 
Priyanka Chopra brow was injured during the shooting of Citadel actress said don't want to hide cut mark
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को कुछ इस तरह से बनाया गया है कि आगे चलकर अलग अलग भाषाओं में इसके देसी संस्करण भी बनाए जा सकें। इसके हिंदी संस्करण पर काम शुरू भी हो चुका है जिसमें वरुण धवन और सामंथा नजर आने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाली जासूसी एजेंसी सिटाडेल की इस कहानी को पूरी तरह एक अद्भुत एक्शन सीरीज के तौर पर विकसित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra brow was injured during the shooting of Citadel actress said don't want to hide cut mark
प्रियंका चोपड़ा, रिचर्ड मेडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीरीज के एक्शन दृश्यों के बारे में प्रियंका कहती हैं, ‘एक्शन दृश्यों को इस सीरीज की कहानी में इस तरह बुना गया है कि ये इसकी नाटकीयता को कई गुना बढ़ा देते हैं। कहानी के किरदार ऐसे हैं कि उनका शारीरिक संवाद भी इसका हिस्सा बन जाता है। हर किरदार के दिल में कुछ न कुछ चल रहा होता है और इस सबके बीच जब एक्शन दृश्य आते हैं तो दर्शकों को इसका एक अलग ही अनुभव पर्दे पर होगा। एक तरह से देखा जाए तो ये बहुत सारे एक्शन दृश्यों के बीच गुंथी हुई कहानी है।’

विज्ञापन
Priyanka Chopra brow was injured during the shooting of Citadel actress said don't want to hide cut mark
प्रियंका चोपड़ा, रिचर्ड मेडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ रिचर्ड मैडन, स्टैनली टुसी और लेसली मैनविले की भी खास भूमिकएं हैं। भारत मे ये सीरीज अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed