सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

डूबते करियर के बावजूद इस अभिनेत्री ने नहीं ली बहन प्रियंका चोपड़ा की मदद, असफलता पर किया बड़ा खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 26 Mar 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra cousin Meera Chopra shared her sorrow over flop in bollywood
Meera Chopra - फोटो : twitter

बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्री रही हैं जो स्टारकिड या फिर किसी स्टार के भाई-बहन होने के बावजूद ज्यादा नाम नहीं कमा पाते हैं। ऐसी एक अभिनेत्री मीरा चोपड़ा हैं। मीरा चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर हैं। वह साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं, लेकिन साउथ के बाद मीरा चोपड़ा का बॉलीवुड में कुछ खास करियर नहीं रहा। ऐसे में उन्होंने अपने डूबते करियर को लेकर दर्द बयां किया है। 

Trending Videos
Priyanka Chopra cousin Meera Chopra shared her sorrow over flop in bollywood
Meera Chopra - फोटो : instagram

मीरा चोपड़ा ने हाल ही में न्यूज 18 से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर को लेकर ढेर सारे खुलासे किए। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी असफलता के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। मीरा चोपड़ा ने कहा कि, 'मेरा खुद का व्यवहार मेरी असफलता के लिए जिम्मेदार रहा है। सच कहूं तो मैं अपने साउथ के स्टारडम को सही वक्त पर और सही ढंग से नहीं भुनाया। जब मैंने बॉलीवुड में कदम रखा तो उस वक्त मैं साउथ सिनेमा की स्टार थी इसीलिए मैं बहुत ओवर कॉन्फिडेंट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra cousin Meera Chopra shared her sorrow over flop in bollywood
meera chopra - फोटो : file photo

मीरा चोपड़ा ने आगे कहा कि, मुझे लगा लोग मेरे पास खुद मुझे काम देने आएंगे लेकिन ऐसा नही हुआ। मुझसे किसी भी निर्माता ने संपर्क नहीं किया और मैं इस चक्कर में घर बैठी रही। अगर उस वक्त मैं काम मांगने के लिए लोगों से मिलती तो शायद मैं कई साल ऐसे ही नहीं बैठी रहती। मैंने अपने बॉलीवुड करियर में जो गलतियां की हैं उनका मुझे खेद है और उसी का असर मेरे करियर पर पड़ा, लेकिन अभी भी मैं वेब सीरीज़ और छोटी-छोटी फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हूं।

Priyanka Chopra cousin Meera Chopra shared her sorrow over flop in bollywood
meera chopra - फोटो : file photo

मीरा चोपड़ा से पूछा गया कि उन्होंने अपने करियर के लिए बहन प्रियंका चोपड़ा की मदद क्यों नहीं ली ? इस पर उन्होंने कहा, 'प्रियंका ने उन्हें शुरुआत से लेकर अब तक कई बार कहा कि उन्हें अगर मदद की जरुरत हो तो वह उन्हें बताए लेकिन मैंने कभी प्रियंका से मदद नहीं मांगी क्योंकि मैंने साउथ से यहां स्टार बनकर ही एंट्री कर रही थी मेरा ओवर कॉन्फिडेंस मुझ पर भारी था। मुझे लगा मुझे प्रियंका की मदद की जरूरत नहीं है और इसी वजह से मैंने उनसे कभी ना ही कोई सलाह ली और ना ही कभी मदद मांगी। सच कहूं तो मैं अपने बलबूते पर कुछ करना चाहती थी'।

विज्ञापन
Priyanka Chopra cousin Meera Chopra shared her sorrow over flop in bollywood
meera chopra

अपने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात करते हुए मीरा ने कहा कि, 'अगर मेरा डेब्यू किसी बड़े स्टार के साथ हुआ होता तो शायद मैं आज बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री होती क्योंकि बॉलीवुड में आप अगर बड़े स्टार के साथ फिल्में करते हैं तो इस बात से काफी फर्क पड़ता है। अब मुझे लगता है कि मुझे पहली फिल्म हॉरर नहीं करनी चाहिए थी'। अपने पसंदीदा सितारे के साथ काम करने को लेकर मीरा चोपड़ा ने कहा कि मेरी शाहरुख खान के साथ काम करने की दिली तमन्ना है। मैं उनके साथ पर्दे पर रोमांस करना चाहती हूं'। आपको बता दें कि मीरा चोपड़ा ने साल 2014 में फिल्म 'गैंग ऑफ घोस्टस' अपना बॉलीवुड में सफर शुरू किया था। इसके बाद वह '1920 लंदन'
और 'सेक्शन 375' फिल्मों में नजर आई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed