सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन के गाने पर झूमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, पार्टी का इनसाइड वीडियो आया सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 25 Nov 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra dance with vaani kapoor on hrithik roshan song ghungru toot gaye
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में रोहिणी अय्यर की पार्टी में पहुंचीं थीं । इस पार्टी की कुछ तस्वीरें पहले ही सामने आ चुकी हैं । अब पार्टी का एक इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें प्रियंका, ऋतिक रोशन के मशहूर हो चुके गाने 'घुंघरू टूट गए' पर डांस करती नजर आईं । इस डांस में उनका साथ वाणी कपूर ने दिया । 
Trending Videos
priyanka chopra dance with vaani kapoor on hrithik roshan song ghungru toot gaye
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान प्रियंका पीले रंग की ड्रेस पहने थीं । वहीं वाणी पिंक ड्रेस में नजर आईं । दोनों ने एक-दूसरे के साथ कदम थिरकाए । दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । इस वीडियो को फिल्मी कूक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra dance with vaani kapoor on hrithik roshan song ghungru toot gaye
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए मुंबई में ही हैं। इस पार्टी में अर्पिता खान और कटरीना कैफ भी पहुंची थीं । प्रियंका की दोनों के साथ तस्वीर भी वायरल हुई । प्रियंका और अर्पिता बेस्ट फ्रेंड हैं । फिल्म 'भारत' छोड़ने के चलते प्रियंका और सलमान में भले ही दूरियां आ गई हों लेकिन उनकी बहन अर्पिता के साथ दोस्ती वैसी ही कायम है ।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@priyankachopra & @_vaanikapoor_ shake a leg on Ghungroo song😍🔥 FOLLOW 👉 @filmycook INQUIRIES 👉 @being_akhtar * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * #priyankachoprajonas #priyankachopra #vaanikapoorfc #priyankachopranickjonas #love #cutenessoverloaded #mumbaidiaries #delhidiaries #filmycook #vaanikapoor #celebs #celebrities #stars #actors #actress #style #dance #ghungroo #war #girls #dancing

A post shared by F I L M Y C O O K (@filmycook) on

priyanka chopra dance with vaani kapoor on hrithik roshan song ghungru toot gaye
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' पिछले दिनों रिलीज हुई थी । दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य किरदार में नजर आए थे ।
विज्ञापन
priyanka chopra dance with vaani kapoor on hrithik roshan song ghungru toot gaye
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया था । अब प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म 'फ्रोजन 2' है । यह एक हॉलीवुड एनिमेशन फिल्म है । फिल्म की हिंदी डबिंग प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने की है । यह फिल्म रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है ।
 

BB13: हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed