क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग के वक्त एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ हादसा हो गया। टीम प्रियंका की ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें दिख रहा है कि उनके को-स्टार रसेल टॉवे ने प्रियंका को चलती वैन से धक्का मार देते है। घबराइए मत प्रियंका को कुछ नहीं हुआ है क्योंकि यह गाड़ी नहीं बल्कि इसके पीछे लगी स्क्रीन चल रही थी।
अरे बाप रे! चलती वैन से प्रियंका चोपड़ा को मारा धक्का, वीडियो देखे बिना नहीं होगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल यह एक मस्ती भरा वीडियो है। वीडियो में प्रियंका एक चलती गाड़ी के खुले गेट से लटकती हुई दिख रही हैं और उनके को-स्टार उनसे लड़ाई कर रहे हैं। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा को धक्का देकर वैन से नीचे गिरा दिया जाता है। बचने की कोशिश में वो हाथ-पैर भी मारती हैं लेकिन आखिर में गाड़ी से गिर जाती हैं।
सच्चाई ये है कि इस मजेदार वीडियो में प्रियंका चलती नहीं बल्कि रुकी हुई गाड़ी से नीचे गिरती हैं और उनके पीछे की स्क्रीन पर सीन चल रहे हैं। आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो:
Who’s ready for the weekend? We know @priyankachopra and @russelltovey are! 😃😃 pic.twitter.com/2wDmQR0qHc
प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको 3 में एलेक्स पैरिश का मुख्य किरदार निभा रही हैं। तीसरे सीजन में कुल 13 एपिसोड होंगे। इसके अलावा प्रियंका ने दो हॉलीवुड फिल्म में 'अ किड लाइक जैक' और 'इज नॉट इट रोमांटिक' ? चर्चा ये भी है कि प्रियंका चोपड़ा कल्पना चावना की बायोपिक, फिल्म 'सल्यूट' और 'गुस्ताखियां' में दिख सकती हैं। हालांकि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इन खबरों से इनकार किया है।