{"_id":"59c8af504f1c1b2d688b64e2","slug":"priyanka-chopra-hosted-the-global-citizen-festival-wearing-a-floral-dress-and-matching-boots","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में 'लालपरी' दिखी प्रियंका, इंस्टाग्राम पर पोस्ट तस्वीरें देखिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में 'लालपरी' दिखी प्रियंका, इंस्टाग्राम पर पोस्ट तस्वीरें देखिए
Mon, 25 Sep 2017 04:17 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Mon, 25 Sep 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Priyanka Chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के दौरान स्पॉट किया गया। बता दें कि प्रियंका इस शो में बतौर होस्ट शिरकत कर रही थीं। इस शो में प्रियंका ने रेड कलर की ब्लैक एंड व्हाइट फ्लोरल मिनी शिफ्ट ड्रेस पहनी हुई थी। इतना ही नहीं इसके साथ उन्होंने मैचिंग हाई बूट्स भी कैरी किए हुए थे।
इस फेस्टिवल का आयोजन न्यूयॉर्क के मशहूर सेंट्रल पार्क के ग्रेट लॉन में किया गया था। प्रियंका इस फेस्टिवल के दौरान काफी उत्साहित नजर आईं। प्रियंका से जब पूछा गया कि उन्हें इस शो में हिस्सा लेकर कैसा लग रहा है तो उन्होंने कहा, 'ये मौका उनकी लाइफ के सबसे शानदार अनुभवों में से एक है'।
3 of 4
Priyanka Chopra
35 साल की प्रियंका चोपड़ा ने इस समारोह की कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में प्रियंका के साथ डेमी लोवैटो, नुपिता न्योंग, फ्रीडा पिंटो और डेबोरा-ली फर्नेस जैसे सितारें भी नजर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Priyanka Chopra
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस समारोह की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल की मेजबानी करने में बहुत मजा आया। ग्लोबल सिटीजन अंबेसेडर होना गौरव की बात है'। बता दें कि इस दौरान ग्रीन डे, द किलर्स, द लुमिनियर्स और द चेनस्मोकर्स जैसे म्यूजिक बैंड ने भी इस शो में चार चांद लगाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।