फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: 'मैं अपने सहकर्मियों के साथ खड़ी हूं', हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल के समर्थन में उतरीं देसी गर्ल

Sat, 15 Jul 2023 11:04 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 15 Jul 2023 11:04 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Jonas comes out in support of SAG AFTRA strike Actress says I stand with my colleagues
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह इंटरनेशनल आइकन हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक देसी गर्ल ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। अभिनेत्री हर मुद्दे पर काफी बेबाकी से बयान देती हैं। कई बार फैंस प्रियंका के इस रवैये की सराहना करते हैं, लेकिन कई बार अभिनेत्री अपनी टिप्पणियों को लेकर ही फंस जाती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल में शामिल हुईं और उनका समर्थन भी किया।

Priyanka Chopra Jonas comes out in support of SAG AFTRA strike Actress says I stand with my colleagues
प्रियंका चोपड़ा (ग्रैमी) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

पिछले कुछ दिनों से हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। स्क्रीन लेखकों और फिल्म और टेलीविजन कलाकारों का संघ SAG-AFTRA की यह हड़ताल अपनी मांग पर कायम है। इस हड़ताल का असर प्रोडक्शन पर भी पड़ा है और सारा काम ठप हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि हॉलीवुड के कई जाने माने सेलेब्स भी इस हड़ताल में शामिल हो गए हैं और इसे सपोर्ट भी कर रहे हैं। अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी उनका समर्थन किया है।

Krushna Abhishek: मामा गोविंदा के साथ गिले-शिकवे दूर करना चाहते हैं कृष्णा अभिषेक, कही यह बात

Priyanka Chopra Jonas comes out in support of SAG AFTRA strike Actress says I stand with my colleagues
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘मैं अपने संघ और सहकर्मियों के साथ खड़ी हूं। एकजुटता के साथ हम एक बेहतर कल का निर्माण करते हैं।’ प्रियंका के पोस्ट पर उनके प्रशंसक उनका समर्थन कर रहे हैं और बेबाकी से विचार रखने के लिए अभिनेत्री की प्रशंसा भी कर रहे है।

Kashmera Shah: 'प्यार तो होना ही था' में किसिंग सीन देते वक्त असहज हो गई थीं कश्मीरा, फिर अजय ने ऐसे की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Jonas comes out in support of SAG AFTRA strike Actress says I stand with my colleagues
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका की इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपके इस कदम से आपके लिए सम्मान और बढ़ गया है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हमें तब तक लड़ना चाहिए, जब तक न्याय नहीं मिल जाता।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप इसी तरह आगे बढ़ती रहें, हम सभी आपके साथ हैं।’

Ali Abbas Zafar Interview: हिंदुस्तान की मिट्टी ही मेरे सिनेमा की खाद, बचपन में दोस्ती धर्म देखकर नहीं की जाती

विज्ञापन
Priyanka Chopra Jonas comes out in support of SAG AFTRA strike Actress says I stand with my colleagues
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले दिनों में 'सिटाडेल 2', 'हेड्स ऑफ स्टेट', और हिंदी फीचर 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। वहीं, अगर प्रियंका रिची के साथ हाथ मिलाती हैं तो एक और प्रोजेक्ट उनके खाते में जुड़ जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed