बॉलीवुड की देसी गर्ल से ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं अभिनेत्री और निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनास अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हमेशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में बनी रहने वाली प्रियंका चोपड़ा लोगों की मदद करने के लिए भी जानी जाती हैं। वह आए दिन कोई न कोई सोशल वर्क करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर प्रियंका ने दुनिया भर के लोगों से अफ्रीका में फैले भूख संकट के खिलाफ यूनिसेफ के प्रयासों का समर्थन करने की अपील की है।
Priyanka Chopra: केन्या के बच्चों की हालत देख दहला प्रियंका का दिल, ग्लोबल आइकॉन ने वीडियो के जरिए मांगा फंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में यूनिसेफ सद्भावना राजदूत के तौर पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि अफ्रीकी देश में बच्चे 'भूखे से मर रहे हैं और उन्हें इस आपदा से लड़ने के लिए पैसों की आवश्यकता है। आपको बता दें इस समय प्रियंका चोपड़ा केन्या में इन्हीं लोगों की मदद करने के लिए गई हुई हैं।
Vikram Vedha in Goa: ऋतिक की फ्लॉप फिल्म का गोवा में पोस्टमार्टम, बीच से कसीनो तक ‘विक्रम वेधा’ की ही चर्चा
प्रियंका कहती हैं, 'बच्चे भूख से मर रहे हैं और लाखों लोग भुखमरी की कगार पर हैं। यह जलवायु संकट का चेहरा है, और यहां केन्या में यह अभी हो रहा है। लेकिन, आशा है और समाधान भी हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'अगले कुछ दिनों में मैं जान बचाने के लिए यूनिसेफ के अपार प्रयासों को दिखाऊंगी। लेकिन इस अभूतपूर्व संकट को दूर करने के लिए, अच्छे काम को जारी रखने के लिए पैसे की सख्त जरूरत है। मैं आज बहुत असहज महसूस कर रही हूं। मेरा दिमाग एक समय में एक लाख स्थानों पर है, मैं वास्तव में परेशान महसूस कर रही हूं। जब से मैं लॉस एंजेलिस से आई हूं, तभी से ऐसा हो रहा है।'
श्वेता तिवारी से रश्मि देसाई तक, भोजपुरी सिनेमा पर राज करने वाली ये अभिनेत्रियां अचानक हो गईं पर्दे से गायब
प्रियंका ने आगे कहा, 'मैं केन्या में यूनिसेफ के साथ इस गंभीर संकट का सामना करने आई हूं। एक नई मां के रूप में, यह वास्तव में मुझे अलग तरह से प्रभावित कर रहा है। मुझे पता है कि यह कठिन होने वाला है लेकिन मैं आपको इस यात्रा पर ले जाना चाहती हूं।' यूनिसेफ की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दुनिया भर में बढ़ती खाद्य कीमतों ने यूक्रेन में युद्ध से और भी बदतर बना दिया है। लगातार तीन बारिश के मौसमों ने जिबूती, इथियोपिया, केन्या और सोमालिया में परिवारों को भोजन और पानी की तलाश में सब कुछ पीछे छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया है। परिवार उच्च खाद्य कीमतों का सामना नहीं कर सकते हैं, उनके पशु मर रहे हैं, और उनके पैसे खत्म हो रहे हैं। उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। हमारी पीढ़ी के सबसे खराब भूख संकट में, लाखों बच्चे गंभीर कुपोषण से लड़ रहे हैं।
Urfi Javed: बैकलेस शर्ट में उर्फी जावेद ने पार कीं बोल्डनेस की सारी हदें, देख यूजर्स रह गए दंग