{"_id":"5c04dcdfbdec2241885d4ef2","slug":"priyanka-chopra-mother-in-law-denise-jonas-gifted-diamond-earrings-worth-55-lakh-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका की सास ने दिया अब तक का सबसे महंगा तोहफा, बेशकीमती गिफ्ट में जड़े हैं 170 हीरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका की सास ने दिया अब तक का सबसे महंगा तोहफा, बेशकीमती गिफ्ट में जड़े हैं 170 हीरे
Mon, 03 Dec 2018 01:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka and Denise Miller Jonas
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा अब निक जोनस की पत्नी बन चुकी हैं। प्रियंका और निक ने क्रिश्चियन और हिंदू रिवाज से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। प्रियंका की सगाई, बैचलरेट पार्टी और शादी होने तक निक जोनस की मां डेनियल जोनस काफी सुर्खियों में रहीं। यहां तक कि प्रियंका को अपनी सास के साथ एक साथ समय बिताते हुए भी देखा गया। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अपनी बहू को डेनियल ने बेशकीमती तोहफा दिया है।
2 of 5
priyanka and nick
बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक डेनियल ने अपनी सबसे छोटी बहू प्रियंका को शादी के बाद सबसे पहला तोहफा दिया है। कहा जा रहा है कि प्रियंका की सास ने उन्हें हीरे के इयररिंग्स तोहफे में दिए हैं। इन इयररिंग्स की कीमत 79,500 डॉलर है जो कि भारतीय करंसी के अनुसार 55.46 लाख रुपए है। यह कोई मामूली इयररिंग्स नहीं है। इस इयररिंग्स में 6.7 कैरेट के कुल 170 हीरे जड़े हुए हैं।
3 of 5
priyanka and nick
प्रियंका की सास खूबसूरती के मामले में किसी हीरोइन से कम नहीं है। प्रियंका की सगाई से लेकर शादी के लिए जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने तक डेनियल जोनस अपने ड्रेसिंग सेन्स और खूबसूरती के लिए लाइमलाइट में रहीं। विदेशी होने के बावजूद प्रियंका-निक की सगाई में साड़ी के अलावा सूट पहने हुए नजर आईं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि प्रियंका की सास डेनियल जोनस एजुकेशन फील्ड से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
प्रियंका और निक की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इस तस्वीर में प्रियंका लाल रंग के जोड़े के साथ हाथ में कलीरें और चूड़ा पहने हुए हैं। कहा जा रहा है प्रियंका ने अपनी शादी में अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइनर लहंगा पहना है। इस तस्वीर में प्रियंका मंडप की ओर आती हुई नजर आ रही हैं। खबरों की मानें तो 2 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शादी की रस्में शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
सबसे पहले पूजा हुई उसके बाद हल्दी और फिर चूड़ा सेरेमनी हुई। शादी का कार्यक्रम शाम को 6 बजे शुरू हुआ। जानकारी के मुताबिक प्रियंका जयमाला के दौरान भावुक हो गई थीं। प्रियंका और निक ने क्रिश्चियन और हिंदू दो रिवाजों से शादी की है। 1 दिसंबर को क्रिश्चियन तो वहीं 2 दिसंबर को हिंदू रिवाज से शादी की। शादी की तैयारियों से लेकर एक-एक तस्वीर तक सभी कुछ काफी सीक्रेट रखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।