सब्सक्राइब करें

पहचानिए आखिर कौन है ये मासूम बच्ची? जिसने बड़े होते ही जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 10 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra mother shared childhood picture of actress on Instagram ahead of birthday
Priyanka Chopra and Madhu Chopra - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर अक्सर सेलिब्रिटी अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) की पुरानी तस्वीर शेयर की थी तो वहीं अब बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस की मां ने बेटी की पुरानी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ये एक्ट्रेस हैं कौन?

Trending Videos
Priyanka Chopra mother shared childhood picture of actress on Instagram ahead of birthday
priyanka and madhu chopra - फोटो : file photo

इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा की मां ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। मधु चोपड़ा ने लिखा- 'बर्थडे आने वाला है।' इस तस्वीर में प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Birthday bumps... coming up!!!

A post shared by Madhu Akhouri Chopra (@madhumalati) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra mother shared childhood picture of actress on Instagram ahead of birthday
priyanka and madhu - फोटो : file photo

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन 18 जुलाई को है। ऐसे में इस तस्वीर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि मां मधु चोपड़ा ने सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरू कर दी है। बचपन की इस तस्वीर में मां और बेटी का प्यार साफ देखा जा सकता है। खास बात है कि प्रियंका फिल्मों में आने से पहले मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं। 

Priyanka Chopra mother shared childhood picture of actress on Instagram ahead of birthday
Priyanka Chopra - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बीते दिनों जेठ-जेठानी की शादी की वजह से चर्चा में रहीं। शादी में प्रियंका को वेस्टर्न से लेकर इंडियन कपड़ों में देखा गया। खास बात है कि प्रियंका सोफी (Sophie Turner) और जो (Joe Jonas) की शादी के दिन साड़ी पहनीं। प्रियंका के इस अवतार को उनके फैंस ने काफी पसंद किया। शादी के कुछ दिन बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra mother shared childhood picture of actress on Instagram ahead of birthday
Priyanka Chopra - फोटो : instagram

इन तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। तस्वीरों में प्रियंका पूल में आराम करती हुई दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को निक जोनस (Nick Jonas) ने खींचा है। इस बात का खुलासा प्रियंका के पोस्ट से हुआ। प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'छुट्टियों का सही इस्तेमाल। पति ने तस्वीरें खींची हैं।' कुछ तस्वीरों में प्रियंका हाथ गिलास पकड़े हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों के पीछे का बैकग्राउंड भी काफी सुंदर हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed