सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

निक-प्रियंका को जिंदगी भर रहेगा उस लम्हे पर पछतावा, जब शादी की रस्मों के बीच हुआ था कुछ ऐसा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 16 Sep 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas will regret lifetime fight between bouncers media persons during wedding
Nick Jonas and Priyanka Chopra - फोटो : file photo

निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की शादी को 10 महीने हो चुके हैं। इन 10 महीनों में निकयंका की शादी से लेकर हनीमून तक की सभी तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। आए दिन यह दोनों सितारे एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। कभी यह दोनों किसी पार्टी में नजर आते हैं तो कभी निक प्रियंका को स्टेज पर आई लव यू कहते हुए दिखाई दिए। प्रियंका के पति और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस का 16 सितंबर को 27वां जन्मदिन मनाएंगे। आज हम आपको प्रियंका और निक जोनस की शादी के दौरान हुई ऐसी घटना के बारे में बताएंगे जिसका पछतावा निकयंका को जिंदगी भर रहेगा।

Trending Videos
Priyanka Chopra Nick Jonas will regret lifetime fight between bouncers media persons during wedding
bouncers fight in priyanka wedding - फोटो : amar ujala

शादी की रस्मों से लेकर रिसेप्शन तक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हर फंक्शन को सीक्रेट रखने की भरपूर कोशिश की थी। यहां तक कि शादी के कार्ड के साथ एक नोट भी मेहमानों को भेजा था कि शादी परिसर में फोन ले जाना मना है। प्रियंका और निक के इस फैसले से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह दोनों एक भी फोटो लीक नहीं होने देना चाहते थे। इस दौरान जब मीडियाकर्मी ने फोटो लेने की कोशिश की तो बाउंसर्स से उनकी झड़प हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas will regret lifetime fight between bouncers media persons during wedding
bouncers fight in priyanka wedding - फोटो : amar ujala

मीडियाकर्मियों और बाउंसर्स की झड़प की तस्वीरें उस वक्त काफी सुर्खियों में रही थीं। तस्वीरों में मीडियाकर्मी बाउंसर्स और सुरक्षाकर्मियों से बहस करते हुए नजर आए थे। तस्वीरों में पुलिस वाले भी दिखाई दिए थे। खबरों की मानें तो बात इतनी बढ़ गई थी कि मौके पर जोधपुर पुलिस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। 

Priyanka Chopra Nick Jonas will regret lifetime fight between bouncers media persons during wedding
Priyanka Nick wedding - फोटो : twitter

प्रियंका की शादी में उद्योग जगत और बॉलीवुड से जुड़ी कुछ चुनिंदा हस्तियां शरीक हुई थीं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान बेटे आहिल के साथ पहुंची थीं। अंबानी परिवार, गायक मानसी स्कॉट, यूट्यबूर लिली सिंह, वीजे अनुशा दांडेकर, करण कुंद्रा के अलावा मशहूर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े भी शरीक हुए थे। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas will regret lifetime fight between bouncers media persons during wedding
priyanka chopra nick jonas - फोटो : file photo

जोधपुर में धूमधाम से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली में पहला रिसेप्शन दिया और उसके बाद मुंबई में दो रिसेप्शन दिए। खास बात है निकयंका के दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में पीएम मोदी भी आए थे। मुंबई में पहला रिसेप्शन 19 दिसंबर को था और दूसरा 20 दिसंबर को दिया। 20 दिसंबर को हुए रिसेप्शन में प्रियंका ने पूरे बॉलीवुड को न्यौता दिया था। इस रिसेप्शन में सिनेमाजगत की दिग्गज हस्तियां शरीक हुई थीं। 

यह भी पढ़ें:- इस वजह से निक और ससुरालवालों ने प्रियंका पर कसा था ताना, बोले- 'शादी से हमने सबक सीखा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed