फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खोला भारतीय रेस्टोरेंट, अभिनेत्री ने दिया ये नाम

Sun, 07 Mar 2021 09:25 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 07 Mar 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra opens new restaurant Sona in New York, says she poured her 'love for Indian food' into this effort
Instagram - फोटो : प्रियंका चोपड़ा निक जोनस

बॉलीवुड में अपनी अदाओं का जलवा दिखाने के बाद प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड पर राज कर रही हैं।हाल ही में उन्होंने अपना संस्मरण 'अनफिनिश्ड' भी रिलीज कर दिया है। अब उन्होंने न्यूयॉर्क में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोल दिया है। प्रियंका के इस रेस्टोरेंट का नाम सोना (Sona) रखा है, जिसमें उन्होंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।

Priyanka Chopra opens new restaurant Sona in New York, says she poured her 'love for Indian food' into this effort
प्रियंका चोपड़ा का रेस्टोरेंट - फोटो : Instagram

प्रियंका ने निक के साथ रेस्टोरेंट पर के साथ कुछ समय पहले एक पूजा भी की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐलान किया है कि उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय खाने के लिए रेस्टोरेंट खोला है। उन्होंने इसके उद्घाटन के लिए एक छोटी की पूजा भी रखी है। पूजा करते हुए प्रियंका ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

Priyanka Chopra opens new restaurant Sona in New York, says she poured her 'love for Indian food' into this effort
प्रियंका चोपड़ा का रेस्टोरेंट - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, 'मैं आपके सामने 'सोना' को पेश करते हुए बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं। न्यूयॉर्क सिटी में एक नया रेस्टोरेंट जहां पर मैंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार उडेल दिया है। 'सोना' उन भारतीय जायकों का प्रतीक है, जिनके साथ मैं बड़ी हुई हूं। किचन का संचालन करेंगे शेफ हरि नायक, जो बेहद टैलेंटेड हैं। उन्होंने बहुत स्वादिष्ट और इनोवेटिव मैन्यू तैयार किया है। जो आपको मेरे देश की फूड यात्रा पर ले जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra opens new restaurant Sona in New York, says she poured her 'love for Indian food' into this effort
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस - फोटो : Instagram

प्रियंका ने बताया कि 'सोना' इसी महीने खुल रहा है और मैं आप सभी को वहां पर देखना का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। ये प्रयास मेरे दोस्त मनीष गोयल और डेविड राबिन के बिना संभव नहीं हो सकता था'। उन्होंने बताया कि इस पोस्ट में दूसरी और तीसरी तस्वीर 2019 सितंबर में ली गई थी, जब हमने इस स्थान के लिए एक छोटी सी पूजा रखी थी।'

विज्ञापन
Priyanka Chopra opens new restaurant Sona in New York, says she poured her 'love for Indian food' into this effort
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका अब विदेशी स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका एक सफल अभिनेत्री होने के साथ साथ एक सफल निर्माता भी हैं। उन्होंने साल 2015 में 'पर्पल पेबल पिक्चर' नाम के प्रोडक्शन हाउस को लॉन्च किया था। उनकी कंपनी ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' का निर्माण किया है। इसके अलावा इस प्रोडक्शन हाउस के तहत कई क्षेत्रीय फिल्मों का निर्माण किया गया है। प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इस पिंक' को इस प्रोडक्शन हाउस ने को-प्रोड्यूस भी किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed