{"_id":"6024e6f38ebc3ee91379568c","slug":"priyanka-chopra-revealed-how-she-spied-mom-when-she-went-for-lunch-with-nick-jonas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने शादी से पहले कराई थी निक जोनस की जासूसी, मधु चोपड़ा को लंच पर ले गए थे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा ने शादी से पहले कराई थी निक जोनस की जासूसी, मधु चोपड़ा को लंच पर ले गए थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब को लेकर आजकल खूब सुर्खियों में है। हाल ही में उनकी पहली किताब 'अनफिनिश्ड' रिलीज हुई है। इस किताब में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और अनुभव को लेकर कई खुलासे किए हैं। अब एक और मजेदार खुलासा सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वे निक की जासूसी करवा चुकी हैं।
प्रियंका ने अपने पति निक जोनस से भी जुड़ी कुछ रोचक घटनाएं साझा की हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने डेटिंग शुरू की तो निक भारत आकर पीसी की मॉम से मिलना चाहते थे। प्रियंका ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि एक बार निक उनकी मां संग लंच पर गए थे। ये वो समय था जब प्रियंका को निक के साथ डेटिंग करते हुए कुछ ही महीने बीते थे।
उस समय निक भी प्रियंका के परिवार को उतनी अच्छी तरह नहीं जानते थे। ऐसे में उनका यूं अकेले ही मां को लंच पर ले जाना प्रियंका को थोड़ा खटक रहा था। इस वजह से निक पर नजर रखने के लिए प्रियंका ने अपने सुरक्षाकर्मी को भी उनके पीछे लगा दिया था और तस्वीरें क्लिक करने का फरमान सुनाया था। प्रियंका जानना चाहती थीं कि आखिर दोनों क्या कर रहे हैं। वाकई ये घटना काफी रोचक है।
हालांकि, निक जोनस प्रियंका की मां को लंच पर इसलिए ले गए थे कि वह उनसे शादी की इजाजत ले सकें। निक जून 2018 में आए थे। इसके बाद अगस्त में उनकी रोका सेरेमनी हुई और दिसंबर में शादी हो गई। बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। ये एक ऐसा जोड़ा है जो हमेशा अपनी केमिस्ट्री से दिल जीतता है।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हाल ही में प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।