फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra Divorce Rumours: 'सिर्फ ये शख्स ही मुझे निक से चुरा सकता है', तलाक की अफवाहों के बीच प्रियंका चोपड़ा का खुलासा

Wed, 24 Nov 2021 08:05 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 24 Nov 2021 08:05 AM IST
विज्ञापन
Priyanka chopra reveals amid divorce rumour only thor aka chris hemsworth can steal her from nick jonas
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी के बाद लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अक्सर दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हालांकि पिछले दो दिनों में प्रियंका और निक के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर फैल गईं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जोनस सरनेम हटा दिया जिसके बाद से यूजर्स के बीच यह चर्चा छिड़ गई कि प्रियंका और निक जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।



निक के अलावा इन्हें पसंद करती हैं प्रियंका चोपड़ा

हालांकि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा दोनों ने ही इस बात से साफ इनकार किया है। यहां तक कि उनके दोस्तों ने भी बताया कि निक और प्रियंका अपनी शादी में बेहद खुश हैं। इन्हीं खबरों के बीच प्रियंका नेटफ्लिक्स के जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में नजर आईं। इस दौरान प्रियंका ने कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया जिसमें उनकी शादी भी शामिल है।

Priyanka chopra reveals amid divorce rumour only thor aka chris hemsworth can steal her from nick jonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब उन्होंने निक से शादी की थी तो हर किसी को हैरानी हुई थी और कई लोगों को यह भी लगा था कि यह पब्लिसिटी स्टंट हैं। प्रियंका ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता था कि निक कितने मशहूर हैं। वह निक को केविन के छोटे भाई के रूप में जानती थीं। हालांकि जब मेट गाला के दौरान दोनों की मुलाकात हुई तो तुरंत ही उन्हें अपने बीच केमेस्ट्री दिखी जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।

Priyanka chopra reveals amid divorce rumour only thor aka chris hemsworth can steal her from nick jonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने कई बार इंटरव्यू में खुलासा किया है कि निक के अलावा वह किसी और से शादी नहीं करना चाहती थीं। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया में सिर्फ एक और ऐसा शख्स है जो निक से उन्हें चुरा सकता है। प्रियंका की मानें तो हॉलीवुड के सुपरगॉड थॉर यानि क्रिस हेम्सवर्थ उन्हें निक से चुरा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka chopra reveals amid divorce rumour only thor aka chris hemsworth can steal her from nick jonas
क्रिस हेम्सवर्थ - फोटो : ट्विटर

वहीं क्रिस हेम्सवर्थ एल्सा से शादी कर चुके हैं और उनकी शादी भी काफी सफल और खूबसूरत मानी जाती है। हालांकि क्रिस हेम्सवर्थ को लेकर जिस तरह लड़कियों के बीच क्रेज देखने को मिलता है उससे प्रियंका की बातें गलत नहीं लगती हैं। फिल्म थॉर में थॉर का किरदार निभाने वाले क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने अभिनय और गुड लुक्स से हर किसी को दीवाना बनाया है।

विज्ञापन
Priyanka chopra reveals amid divorce rumour only thor aka chris hemsworth can steal her from nick jonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। इस दौरान दोनों हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार एक होते हुए नजर आए थे। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed