फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने की पैपराजी की सराहना, बोलीं- मेरे गिरने पर उन्होंने नहीं लीं तस्वीरें

Tue, 09 May 2023 08:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 09 May 2023 08:46 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra reveals she tripped and fell at recent event but paparazzi not clicked her photos
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 'सिटाडेल' में नजर आई थीं। अब वह अपनी आने वाली नई फिल्म 'लव अगेन' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसका वह लगातार प्रचार कर रही हैं। अब अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह हाल ही में न्यूयॉर्क में अपनी फिल्म 'लव अगेन' के प्रीमियर के दौरान गिर पड़ी थीं। अभिनेत्री इस बात पर खुश होने के साथ हैरान भी हुईं कि पैपराजी ने उनकी तस्वीरें क्लिक नहीं कीं।

Priyanka Chopra reveals she tripped and fell at recent event but paparazzi not clicked her photos
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 'लव अगेन' के प्रीमियर में शिरकत की। इस कार्यक्रम में वह दोनों हाथों में हाथ डाले पहुंचे। फिल्म में प्रियंका और सैम ह्यूगन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिसमें निक का कैमियो रोल है। इस मौके पर प्रियंका ने ब्लश ब्लू गाउन के साथ पफी स्कर्ट और एक जाइंट बो पहना था। वहीं, निक ने ग्रे सूट पहना था और सैम ने ऑल-ब्लैक सूट चुना था।

Manisha Koirala: संजय लीला भंसाली के तारीफ में मनीषा ने पढ़े कसीदे, 25 साल बाद साथ काम करेंगी अभिनेत्री

Priyanka Chopra reveals she tripped and fell at recent event but paparazzi not clicked her photos
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

हाल ही में दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि मैंने इस बारे में बात नहीं की है, क्योंकि मैं हर दिन सोशल मीडिया पर इस चीज को देखने की कोशिश करती हूं। रेड कार्पेट प्रेस के लोगों से भरा हुआ था। हर कोई तस्वीरें क्लिक कर रहा था और मैं अपने सैंडल की वजह से कालीन पर गिर गई। इस दौरान प्रियंका ने वहां मौजूद पैपराजी की भी तारीफ की।

Filmy Wrap: विवेक ने भेजा सीएम ममता को कानूनी नोटिस और राखी सावंत का भाई गिरफ्तार, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra reveals she tripped and fell at recent event but paparazzi not clicked her photos
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने कहा कि मैंने अपने 23 साल के करियर में ऐसा कभी नहीं देखा। सभी ने अपने कैमरे नीचे कर दिए और उन्होंने कहा कि इसके बारे में चिंता न करें प्रियंका। आप अपना समय लें। मैं एक सेकंड के लिए डर गई थी, लेकिन जब मैंने लोगों को ऐसा करते देखा, तब मुझे अच्छा लगा। जब तक मैं खड़ी नहीं हो गई, तब तक किसी ने भी फोटो नहीं क्लिक की। मुझे खुशी हुई की सोशल मीडिया पर मेरे गिरने की कोई क्लिप नहीं है। मुझे उस दौरान पांच लोगों की मदद मिली थी। मेरे पति ने भी मेरी मदद की।

Rakhi Sawant Brother: राखी सावंत का भाई राकेश गिरफ्तार, इस वजह से मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
Priyanka Chopra reveals she tripped and fell at recent event but paparazzi not clicked her photos
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अभिनेत्री की फिल्मों के बारे में बात करें तो हाल ही में वह रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आईं, जिसमें उनका दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला था। अब वह 'लव अगेन' के जरिए फैंस का मनोरंजन करती नजर आएंगी। इसके साथ ही वह फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ दिखेंगी।

SEBKH: 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के मेकर्स को आसाराम बापू ट्रस्ट का लीगल नोटिस, निर्माता ने दी यह प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed