फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार समान सैलरी पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, खुलकर बताया हॉलीवुड का ये कड़वा सच

Thu, 17 May 2018 08:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 17 May 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra says pay parity issues happens in Bollywood and Hollywood too
Priyanka Chopra
हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर चुकीं प्रियंका चोपड़ा जल्द ही सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म में नजर आएंगी। प्रियंका बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने न केवल हॉलीवुड सीरियल बल्कि फिल्मों में भी काम करके अपने झंडे गाड़े हैं। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए इस देसी गर्ल ने एक ऐसे मुद्दे पर अपनी राय रखी जो अक्सर बॉलीवुड में उठता रहा है।
Priyanka Chopra says pay parity issues happens in Bollywood and Hollywood too
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त 'क्वांटिको' सीजन 3 में नजर आ रही हैं। प्रियंका मीडिया से रूबरु हुईं। इस बीच प्रियंका से पूछा गया कि हॉलीवुड और बॉलीवुड को एक दूसरे से क्या सीखना चाहिए? इस सवाल पर देसी गर्ल ने बेबाक अंदाज में अपनी बात कही। 
Priyanka Chopra says pay parity issues happens in Bollywood and Hollywood too
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'मुझे नहीं लगता कि किसी भी इंडस्ट्री को दूसरे से कुछ सीखने की जरूरत है। बदलाव हमेशा उस देश में काम करने वाले लोगों के अनुसार ही होने चाहिए।' इसके बाद प्रियंका ने समान मेहनताना की बात की। प्रियंका ने कहा - 'जहां तक समान मेहनताना की बात है तो दोनों ही देशों में मैंने इसे देखा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra says pay parity issues happens in Bollywood and Hollywood too
Priyanka Chopra
प्रियंका ने कहा - 'बॉलीवुड में इस मुद्दे पर दो टूक जवाब दिया जाता है वहीं हॉलीवुड में इस बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बात की जिम्मेदारी कोई भी लेना नहीं चाहता कि सामने वाले से उसने यह बात कही थी।' 
विज्ञापन
Priyanka Chopra says pay parity issues happens in Bollywood and Hollywood too
Priyanka Chopra
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रख चुकी हैं। रही बात समान मेहनताना की तो यह मुद्दा बॉलीवुड में अक्सर सुनाई देता है। प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। आखिरी बार प्रियंका 'जय गंगाजल' फिल्म में नजर आई थीं जिसमें उनकी एक्टिंग की तारीफ की गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed