{"_id":"5d0765168ebc3e0b811e2e59","slug":"priyanka-chopra-share-a-photo-with-father-and-father-in-law","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता के साथ तस्वीर शेयर कर भावुक हुईं प्रियंका, ससुर को लिखा-'मुझे बेटी बनाने के लिए शुक्रिया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता के साथ तस्वीर शेयर कर भावुक हुईं प्रियंका, ससुर को लिखा-'मुझे बेटी बनाने के लिए शुक्रिया'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 17 Jun 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा ने फादर्स डे यानी 16 जून को अपने पिता अशोक चोपड़ा को याद किया । उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की । इसी दिन प्रियंका की मां का बर्थडे भी होता है। इस फोटो पर प्रियंका ने कमेंट करते हुए लिखा, ''मॉम के बर्थडे पर फादर्स डे...ऐसा लग रहा है जैसे डेड हमारे साथ सेलिब्रेट कर रहे हों। डैड आपको याद करने और तारीफ करने के लिए मुझे किसी एक दिन की जरूरत नहीं। आई लव यू।''
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
इसके अलावा प्रियंका अपने ससुर पॉल केविन जोनस को भी फादर्स डे विश करना नहीं भूलीं । प्रियंका ने अपने ससुर के लिए लिखा, 'हैपी फादर्स डे, मैं खुशकिस्मत हूं कि आप और मॉम (सास) मेरी जिंदगी में हैं। इतने प्यार के साथ मुझे अपनी बेटी की तरह स्वीकारने के लिए शुक्रिया।'
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
इसके साथ प्रियंका ने अपनी रोका सेरिमनी की तस्वीर भी शेयर की। बता दें कि मां मधु चोपड़ा को बर्थडे विश करते हुए भी प्रियंका ने एक फोटो शेयर की । इसके साथ प्रियंका ने लिखा, 'सबसे अच्छी बर्थडे गर्ल । शुक्रिया मां, हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए ।'
वहीं निक ने भी अपनी सास को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई । उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मधु मालती । लव यू ।' निक ने फादर्स के मौके पर अपने पिता के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर उन्हें विश किया । इस फोटो में निक काफी छोटे हैं और उनके पिता ने उन्हें हाथों उल्टा लटकाया हुआ है ।
निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका के पिता की उसी तस्वीर को पोस्ट किया जिसे प्रियंका ने भी शेयर किया था । इसके साथ निक ने लिखा, 'अशोक सर, काश मुझे आपको जानने का मौका मिलता । दुनिया की सबसे बेहतरीन महिला को मुझे देने के लिए शुक्रिया ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।