फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: बेटी मालती के साथ पोज देती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर लिखा - 22 साल और...

Fri, 08 Jul 2022 11:42 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 08 Jul 2022 11:42 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra shared photo with daughter malti mary from recent outing fans said Beautiful
प्रियंका चोपड़ा के साथ पति निक और बेटी मालती - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक मां भी हैं। अभिनेत्री की बेटी का नाम मालती मैरी है। लेकिन अब तक प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। हालांकि, वह समय-समय पर अपनी बेटी संग तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश करती रहती हैं। एक बार फिर प्रियंका ने कुछ ऐसा किया है। हाल ही में, प्रियंका अपनी बेटी संग घूमने निकलीं। इस मौके की तस्वीर प्रियंका ने फैंस के बीच शेयर की है। 

Priyanka Chopra shared photo with daughter malti mary from recent outing fans said Beautiful
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

दरअसल, प्रियंका ने जो तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, उसमें अभिनेत्री के साथ उनकी दोस्त भी नजर आ रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका और उनकी दोस्त एक पेड़ के सहारे बैठी हुई हैं। इस दौरान प्रियंका ने मालती को अपने गोद में बिठाया है। हालांकि, इस तस्वीर में भी अभिनेत्री ने अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया। 

 

Priyanka Chopra shared photo with daughter malti mary from recent outing fans said Beautiful
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

इस तस्वीर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, '22 साल और गिनती... और अब हमारे बच्चों के साथ... लव यू।' ये पोस्ट अभिनेत्री ने अपनी दोस्त को भी टैग किया है। इस पोस्ट पर फैंस खूब सारे कमेंट कर रहे हैं। तमाम लोग फायर और हार्ट का इमोजी भेजकर प्रियंका के लिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। इसके अलावा, कुछ लोगों ने तस्वीर को 'सुंदर' भी बताया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shared photo with daughter malti mary from recent outing fans said Beautiful
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने 'फादर्स डे' पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने निक और मालती का खास बॉन्ड दिखाया था। इस तस्वीर में निक अपनी लाडली बेटी मालती को चलना सिखा रहे थे। हालांकि, इस तस्वीर में सबसे खास चीज स्टार पापा-बेटी के जूते थे, जिस पर सबकी नजरें टिक गई थीं। निक ने जो जूते पहने थे, उस पर 'डेड' लिखा था और मालती के नन्हे जूतों पर 'एम' लिखा था। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस तस्वीर को खूब पसंद किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed