बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priynka Chopra) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिनमें अक्सर निक जोनस भी साथ में दिखाई देते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस जोड़ी पर सब की निगाहें होती हैं। दोनों न सिर्फ एक- दूसरे से प्रेम करते हैं बल्कि समय-समय पर सोशल मीडिया पर उस प्रेम को खुलकर अभिव्यक्त भी करते हैं। अक्सर दोनों की तस्वीरें जमकर फैंस के बीच वायरल होती रहती हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। हाल ही में प्रियंका ने अपनी एक खूबसूरत सेल्फी शेयर की है जिसपर उनके पति निक जोनस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दिलकश अंदाज: प्रियंका चोपड़ा ने साझा की ग्लैमरस सैल्फी, पति निक ने यूं लुटाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर के साथ साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, '#Selfiemode #Citadel।' प्रियंका साझा करने के तुरंत बाद ही वायरल होने लगी। प्रियंका की इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं।
प्रियंका की फोटो पर फैंस के साथ साथ उनके पति भी दीवाने हो गए हैं। निक जोनस ने प्रियंका की सेल्फी पर कमेंट में लिखा,'यू आर हॉट' साथ ही दिल वाली इमोजी भी बनाई है। बीते दिनों प्रियंका और निक ने अपनी इंगेजमेंट एनिवर्सिरी मनाई थी। प्रियंका ने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की थी जो कि उनकी डेट नाइट की लग रही थी। तस्वीर में दोनों एक दूसरे में खोए हुए से लग रहे थे। बड़े प्यार से उन दोनों ने एक-दूजे के हाथ को थामा हुआ था।
View this post on Instagram
इससे पहले विवादों का दूसरा नाम यानी केआरके ने प्रियंका निक को लेकर एक भविष्यवाणी की थी। उनका कहना था कि 'निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा से 10 साल में तलाक ले लेंगे।' जिसपर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी ही चुटकी ले ली थी और कहा था कि 'कभी किसी के बारे में अच्छा बोल दिया करो।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा था, 'शक्ल अच्छी नहीं है तेरी बात को अच्छी कर, तेरी भी बेटी, हमेशा दूसरों का बुरा सोचता है।' वहीं प्रियंका निक की ये केमिस्ट्री इन सब बातों को गलत करार देती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका रुसो ब्रदर्स के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'सिटाडेल' में काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'मेट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू' जैसी फिल्में भी हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव भी थे।