सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: बेटी के साथ वीकएंड एंजॉय करती दिखीं प्रियंका, मां-बेटी की जोड़ी पर फैंस के लुटाया प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 22 Aug 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares photo with daughter malti marie chopra goes viral on internet
प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का डंका बजाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने काम  को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी के चलते प्रियंका आए दिन मीडिया हेडलाइन्स में छाई रहती हैं। ग्लोबल आईकॉन बन चुकी प्रियंका कईं हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन फैंस के साथ खुद से जुड़े हर तरह के अपडेट्स साझा करती रहती हैं। इसी बीच आज प्रियंका ने फैंस के साथ बेटी के साथ एक तस्वीर साझा की है। 

Trending Videos
Priyanka Chopra shares photo with daughter malti marie chopra goes viral on internet
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसी साल मां बनी अभिनेत्री अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताती नजर आती हैं। ऐसे में एक बार फिर प्रियंका ने अपना यह वीकएंड बेटी के साथ एंजॉय किया। लेकिन एक बार फिर अभिनेत्री ने अपनी नन्ही परी का चेहरे फैंस  से छिपा लिया है। साझा की गई तस्वीर में मालती अपनी मां प्रियंका की गोदी में बैठी हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, वह कैमरे की तरफ नहीं देख रही हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares photo with daughter malti marie chopra goes viral on internet
बेटी और पति के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका इन दिनों लगातार बेटी मालती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। इसी क्रम में आज तस्वीर साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'प्यार जैसा कोई और कुछ नहीं।' अभिनेत्री के फैंस मां-बेटी की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस लगातार कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इनमें से कुछ ऐसे हैं, जो  प्रियंका से मालती का चेहरा दिखाने की अपील भी कर रहे हैं। फैंस के साथ-साथ तस्वीर पर सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। 

Priyanka Chopra shares photo with daughter malti marie chopra goes viral on internet
आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

जहां कुछ फैंस प्रियंका की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ अभिनेत्री और मालती की जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'आपने मेरा दिन बना दिया...संडे प्रियंका और मालती मैरी का दिन है।' दूसरे ने लिखा, 'आप हमेशा की तरह परफेक्ट लग रही हैं पीसी।' इनके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और अनुष्का शर्मा ने भी तस्वीर पर कमेंट किया है। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह जल्द ही कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में काम करती नजर आएंगी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed