फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: रविवार को बॉक्स ऑफिस पर रहा साउथ फिल्मों का बोलबाला, बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल

Mon, 22 Aug 2022 10:31 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 22 Aug 2022 10:31 AM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते कई फिल्में एक- दूसरे को टक्कर देती नजर आती है। इन दिनों जहां हिंदी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर साउथ की फिल्में लगातार अपने प्रदर्शन से आगे बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन
Sunday Box Office Karthikeya 2 Fakt Mahilao Maate Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Dobara gaalipata 2
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा, विरुमन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते कई फिल्में एक- दूसरे को टक्कर देती नजर आती है। इन दिनों जहां हिंदी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर साउथ की फिल्में लगातार अपने प्रदर्शन से आगे बढ़ती जा रही हैं। इतना ही नहीं साउथ के अलावा अब अन्य क्षेत्रीय फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही हैं। बड़े बजट से बनी बॉलीवुड फिल्में छोटे बजय वाली क्षेत्रीय फिल्मों से पिछड़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं बीते दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा इन सभी फिल्मों का हाल-

Sunday Box Office Karthikeya 2 Fakt Mahilao Maate Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Dobara gaalipata 2
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाल सिंह चड्ढा

अपने ओपनिंग डे पर करीब 11 करोड़ की करने वाली 'लाल सिंह चड्ढा' अब बॉक्स ऑफिस पर ढेर होती नजर आ रही हैं। छठे दिन के बाद से 11वां दिन आते-आते फिल्म हर दिन महज एक करोड़ में सिमटती नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के ग्यारहवें  सभी भाषाओं में सिर्फ 1. 70 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं, कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 55.89 का कारोबार कर लिया है। 

Sunday Box Office Karthikeya 2 Fakt Mahilao Maate Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Dobara gaalipata 2
रक्षा बंधन - फोटो : youtube

रक्षा बंधन

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा। अपनी पहली दो फ्लॉप में अक्षय कुमार को अपनी फिल्म रक्षाबंधन से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, उनकी यह उम्मीह अब टूटती नजर आ रही है। शुरुआत से ही धीमी रफ्तार से कमाई कर रही इस फिल्म ने अपने 11वें दिन की काफी कम कारोबार किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रविवार को लगभग 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का अब तक की कुल कमाई 42.94 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday Box Office Karthikeya 2 Fakt Mahilao Maate Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Dobara gaalipata 2
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिकेय 2

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ फिल्मों का जादू बरकरार है। बीते दिनों रिलीज हुई साउथ फिल्म 'कार्तिकेय 2' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। छोटे बजट में बनी इस फिल्म को तेलुगू के साथ ही हिंदी भाषा में भी रिलीज किया है। फिल्म दोनों ही भाषाओं में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। वहीं, रविवार को हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने लगभग 8.20 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की है, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 51.35 करोड़ रुपये के आसपास हो गया है।

विज्ञापन
Sunday Box Office Karthikeya 2 Fakt Mahilao Maate Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Dobara gaalipata 2
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दोबारा

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘दोबारा' की रिलीज के तीसरे दिन कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दोबारा ने तीसरे दिन 1.10 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही अनुराग कश्यप की इस फिल्म ने अब तक कुल 2.84  करोड़ रुपये कलेक्शन कलेक्शन कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed