कोरोना वायरस का कहर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिसके चलते लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। 3 मई को खत्म होने वाला लॉकडाउन अब 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिटनेस को लकेर कितने सजग हैं ये तो सभी जानते हैं। लेकिन लॉकडाउन के इस समय में इन सेलेब्स ने अब नया तरीका खोज लिया है वर्कआउट करने का, इन्हीं सेलेब्स में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है।
लॉकडाउन के बीच प्रियंका चोपड़ा ऐसे कर रहीं एक्सरसाइज, वीडियो के साथ लिखा- 'नो जिम नो...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खतरे के चलते पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस समय रुकी हुई है। बात करें फिटनेस फ्रीक बॉलीवुड सेलेब्स की तो वो लॉकडाउन की वजह से अपनी फिटनेस का खासा ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। हालांकि सेलेब्स घर से ही कई वीडियोज अपने वर्कआउट के साझा कर रहे हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना घर पर ही एक वर्कआउट का वीडियो साझा किया है।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने सोशल नेटर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में प्रियंका एक यूनिक वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची को गोद में लेकर वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है, 'नो जिम नो प्रॉब्लम'।
No gym, no problem. @sky.krishna @divya_jyoti
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका के इस वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में प्रियंका की फिल्म मैरीकॉम की बैकग्राउंड म्यूजिक बज रही है। वीडियो में प्रियंका ने काले रंग की टीशर्ट और पैंट पहनी हुई है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा लॉकडाउन की वजह से घर पर ही हैं। प्रियंका लॉस एंजीलिस में अपने पति निक जोनस के साथ समय बिता रही हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो कई तस्वीरें अने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पति निक जोनस के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसमें प्रियंका साड़ी पहने नजर आ रही हैं।