{"_id":"5d1345708ebc3e3ca82b47c2","slug":"priyanka-chopra-spot-in-pink-mini-dress-with-husband-nick-jonas-in-paris","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ससुराल में चल रहा जेठ की दूसरी शादी का जश्न, मिनि स्कर्ट पहन पेरिस की सड़कों पर घूमती दिखीं प्रियंका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ससुराल में चल रहा जेठ की दूसरी शादी का जश्न, मिनि स्कर्ट पहन पेरिस की सड़कों पर घूमती दिखीं प्रियंका
Wed, 26 Jun 2019 03:44 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ पेरिस में हैं । दरअसल, प्रियंका के ससुराल में जेठ की दूसरी शादी होने जा रही है । प्रियंका के जेठ जो जोनस अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ दोबारा शादी करने जा रहे हैं । इसके लिए पूरा परिवार 4-5 दिनों से पेरिस में है । प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की हर रोज फोटो सामने आ रही हैं ।
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
इस बार प्रियंका पिंक कलर की मिनि ड्रेस में पति का हाथ पकड़ पेरिस की सड़कों पर घूमती नजर आईं । वहीं निक व्हाइट कलर के ब्लेजर में दिखे । इस दौरान प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ थीं । प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके अलावा प्रियंका ब्लैक कलर की एक ड्रेस में भी दिखीं ।
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
इससे पहले प्रियंका और निक की बोट पर डांस करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं । ये तस्वीरें प्रियंका की टीम ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। दोनों साथ में बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने प्रिंटेड रफेल हाई स्लिट ड्रेस पहनी। वहीं निक कैजुअल शर्ट और जींस में नजर आए। इस दौरान दोनों को एक-दूसरे को किस करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : social media
प्रियंका और निक पहले भी पब्लिकली किस करते नजर आ चुके हैं । कुछ दिन पहले भी प्रियंका व्हाइट ड्रेस में निक के साथ पेरिस की सैर करती दिखी थीं । बता दें कि पिछले महीने सोफी और जो जोनस ने लॉस वेगास में शादी की थी । ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी । इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे ।
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : instagram
अब पेरिस में हो रही ये शादी धूमधाम से होगी । सोफी ने यूरोप में एक मल्टीस्टॉप वैकेशन कर अपनी बैचलर पार्टी भी सेलिब्रेट की थी। इस बार ये कपल फ्रेंच वेडिंग करने जा रहे है। सोफी ने जो जोनस के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी जेठानी सोफी टर्नर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग देखते बन रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में अपनी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म की है।