{"_id":"5d3e5bb38ebc3e6cdf2c936b","slug":"priyanka-chopra-troll-for-her-romantic-pictures-with-husband-nick-in-miami","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा को समुद्र में रोमांस करना पड़ा भारी, यूजर बोले- 'असम में बाढ़ आई है और तुम यहां...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा को समुद्र में रोमांस करना पड़ा भारी, यूजर बोले- 'असम में बाढ़ आई है और तुम यहां...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों मियामी में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था । वहां की कुछ तस्वीरें उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की । इन तस्वीरों में प्रियंका समुद्र की लहरों के बीच बोट पर निक के साथ रोमांस कर रही हैं । प्रियंका की इन तस्वीरों को कुछ फैंस ने पसंद किया तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया ।
Trending Videos
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
लोगों का कहना है कि प्रियंका असम की ब्रांड अंबेसडर हैं और वहां इस वक्त बाढ़ से लोग परेशान हैं । ऐसे में उनका इस तरह खुलेआम रोमांस करना शोभा नहीं देता । वहीं कुछ ने प्रियंका के ड्रेसिंग सेंस का भी मजाक उड़ाया । प्रियंका ने पिंक बिकिनी के साथ हाथों में ग्लव्स पहने हुए हैं । ये फैशन 50 के दशक का है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा, 'प्रियंका ने ग्लव्स क्यों पहने हैं । ये आज का ट्रेंड नहीं है ।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बिकिनी के साथ ग्लव्स कौन पहनता है ।' वहीं असम की ब्रांड अंबेसडर होने पर एक यूजर ने लिखा, 'क्या आपको जरा भी शर्म है । असम में बाढ़ आई हुई है । असम की ब्रांड अंबेसडर होने के नाते आपको वहां के लोगों की मदद करनी चाहिए । लेकिन आप तो वहां स्मोक और एंज्वॉय कर रही हैं ।'
एक और यूजर ने लिखा, 'आपको असम की ब्रांड अंबेसडर नहीं होना चाहिए । यहां आपसे कहीं ज्यादा अच्छे लोग हैं । आपके अंदर कोई क्वालिटी नहीं दिखती है ।' बता दें कि प्रियंका की मियामी से स्मोकिंग करते हुए भी तस्वीरें वायरल हुई थीं । इसमें वो अपने पति और मां के साथ स्मोकिंग कर रही थीं ।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
इन तस्वीरों को लेकर भी उन्हें बहुत ट्रोल होना पड़ा था । प्रियंका की ये तस्वीर इस वजह से भी चर्चा में आई क्योंकि उन्हें अस्थमा है। साथ ही वह खुद भी सिगरेट को सेहत के लिए खतरनाक बताकर ट्वीट कर चुकी थीं। प्रियंका की फिल्मों की बात करें तो 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी । इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर हैं। ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।