फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा: बोल्ड ड्रेस में अपने रेस्टोरेंट पहुंचीं देसी गर्ल, इंटरनेट पर मचा हंगामा

Sat, 10 Jul 2021 03:50 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 10 Jul 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
Priyanka chopra visit her Sona Restaurant in bold dress increases temperature on internet
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

विदेश में अपने अभिनय और खूबसूरती का डंका बजाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में छाईं रहती हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड में तो नाम कमाया ही है साथ ही हॉलीवुड की भी वो बड़ी स्टार बन चुकी हैं। अमेरिकी गायक और अभिनेता निक जोनस संग शादी के बाद से प्रियंका लगातार चर्चा में हैं। प्रियंका फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर शानदार तस्वीरें साझा करती हैं तो फैंस को काफी पसंद आती हैं। फिल्मों में अपना दमखम दिखाने के साथ-साथ वो अपने रेस्टोरेंट 'सोना' को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका ने न्यूयॉर्क में अपना रेस्टोरेंट खोला है जहां भारतीय खाना परोसा जाता है।



बोल्ड ड्रेस में प्रियंका ने मचाया हंगामा

कुछ दिनों पहले प्रियंका अपने इस रेस्टोरेंट में पहुंची थीं और इस दौरान उन्होंने कई तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की थीं। अब हाल ही में वो एक बार फिर अपने रेस्टोरेंट पहुंची और उनकी शानदार तस्वीरें सामने आईं हैं। हालांकि जिस बोल्ड अंदाज में प्रियंका ने तस्वीरें साझा की हैं वो लोगों के होश उड़ा रही हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि उनके पति निक जोनस भी अपनी पत्नी का ग्लैमरस अंदाज देखकर उन पर फिदा हो गए हैं। प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं।

Priyanka chopra visit her Sona Restaurant in bold dress increases temperature on internet
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

इन तस्वीरों में दिख रहा है कि वो पतले स्ट्रैप्स, हाई स्लिट सिल्क ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने गोल्डन हील्स, गोल्डन रिस्ट वॉच और मैचिंग ब्रेसलेट पहने थे। इसके साथ ही प्रियंका ने अपने बालों को हाई बन बनाया था। इन तस्वीरों में प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही थीं। इन तस्वीरों के देखकर फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। प्रियंका ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- न्यूयॉर्क शहर के दिल में टाइमलेस भारत।

Priyanka chopra visit her Sona Restaurant in bold dress increases temperature on internet
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका की इन तस्वीरों पर उनके पति निक जोनस ने भी प्यार लुटाया है। निक ने उनकी तस्वीर को पसंद करते हुए स्माइली इमोटिकॉन पोस्ट साझा किया है। इसके साथ ही इलियाना डिक्रूज ने भी अपनी को-स्टार के लिए लिखा- गर्ल...।  प्रियंका के फैन उनकी तस्वीरों पर हार्ट, फायर इमोजी बना रहे हैं और ब्यूटीफूल- ग्लैमरस जैसे जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka chopra visit her Sona Restaurant in bold dress increases temperature on internet
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

बता दें कि इससे पहले भी जब प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट जाने की तस्वीर साझा की थी तो फैंस ने उन पर खूब प्यार लुटाया था। प्रियंका जब अपने रेस्टोरेंट पहुंची तो वहां उन्होंने डोसा और गोल गप्पे के मजे लिए थे। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं थीं जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।

विज्ञापन
Priyanka chopra visit her Sona Restaurant in bold dress increases temperature on internet
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार प्रियंका फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। उन्होंने इस फिल्म का निर्माण भी किया था। अभी प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मेट्रिक्स 4' में भी काम करेंगी। प्रियंका ने हाल फिलहाल कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं साइन की है। वो पिछली बार फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed