सब्सक्राइब करें

दीपवीर' के बाद अब प्रियंका चोपड़ा की शादी का सारा शेडयूल Leak, यहां सब जान लीजिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra wedding details
प्रियंका
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पहली बार शादी की सारी डिटेल्स सामने आई है। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे दीपवीर के रिसेप्शन और प्रियंका, निक जोनस की शादी के फंक्शन शुरू होने की तारीख एक ही है। आगे की स्लाइड में जानिए, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी से जुड़ी डिटेल, विशेष गेस्ट कौन होंगे?
Trending Videos
priyanka chopra wedding details
priyanka chopra
दीपवीर अपनी शादी का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को देंगे। वहीं, प्रियंका और निक जोनस की शादी के फंक्शन भी 28 नवंबर से ही शुरू हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर को दोनों जोधपुर के उम्मेद भवन में पहुंच जाएंगे और इसी दिन से इनकी शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। 29 और 30 को शादी की रस्म पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra wedding details
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
वहीं रॉक्स्टार निक अपने संगीत में पूरी तरह से प्रियंका को खुश करने की तैयारी में है। वह एक बॉलीवुड गाने पर डांस करने वाले हैं। वहीं विदेशी गेस्ट की लिस्ट में मेगन मार्केल का नाम सबसे पहले है। वहीं प्रिंस हैरी को भी उनके साथ शादी के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं खबर यह भी है कि प्रिंस हैरी काम की वजह से इस शादी में शामिल नही हो पाएंगे।
priyanka chopra wedding details
PRIYANKA CHOPRA - फोटो : self
आपको बता दें कि प्रियंका और मेगन मार्केल बहुत अच्छी दोस्त है। वह इस साल मई में हुई उनकी शादी में भी शामिल हुई थीं। शादी के बाद प्रिंयका ने मेगन मार्केल के विश करते हुए एक पोस्ट भी लिखा था। शादी से पहले देसी गर्ल प्रियंका ने अमेजॉन के साथ मिलकर 14,131.86 अमेरिकी डॉलर की वैडिंग रजिस्ट्री गाइड  तैयार की है। सिर्फ इतना ही नहीं इस वैडिंग रजिस्ट्री गाइड में प्रियंका के पसंदीदा गिफ्ट भी शामिल हैं।
विज्ञापन
priyanka chopra wedding details
priyanka chopra

बता दें कि वैडिंग रजिस्ट्री गाइड की मदद से शादी में आने वाले मेहमानों को यह जानने में आसानी मिलती है कि नए कपल को शादी में क्या तोहफे दिए जाएं। प्रियंका और उनकी मां को कुछ दिन पहले पेरिस में देखा गया था। जहां पर उन्होंने रिश्तेदारों को देने के लिए विशेष मिठाई भी खरीदी है। प्रियंका की मां शादी की तैयारियों में इन दिनों व्यस्त हैं। वह खुद हर इंतजाम को देख रही हैं। बता दें कि प्रियंका अपनी शादी में अबु जानी और संदीप खोसला की डिजायन की हुई ड्रेस पहनने वाली हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed