{"_id":"5beea5e4bdec2210372359dc","slug":"priyanka-chopra-wedding-venue-shocking-cost-see-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर-दीपिका के बाद, अब जानिए प्रियंका की शादी का वेन्यू खर्च, एक रात का खर्चा उड़ा देगा होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर-दीपिका के बाद, अब जानिए प्रियंका की शादी का वेन्यू खर्च, एक रात का खर्चा उड़ा देगा होश
Fri, 16 Nov 2018 05:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर-दीपिका की शादी का शोर अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी का डंका बजना शुरू हो गया है। गौरतलब है कि प्रियंका विदेश में नहीं बल्कि देश में ही शादी करेंगी। इसके लिए उन्होंने राजस्थान के जोधपुर को चुना है। प्रियंका यहीं निक जोनस का हाथ जिंदगी भर के लिए थाम लेंगी...
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
सबसे पहले आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जॉनस के साथ जोधपुर के ताज उमैद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगी। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि यहां एक रात ठहरने का 43 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए प्रिंयका ने शादी को लक्जरी बनाने के लिए सारी तैयारियं करली है। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी।
3 of 5
madhu chopra
- फोटो : pinkvilla
गौरतलब है कि पैलेस में शादी की कितनी तैयारियां हो गई है इसके लिए प्रियंका की मां मधु चोपड़ा इसका जायजा लेने वेडिंग वेन्यू पहुंचीं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग दिल्ली में हो रही है। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में हैं, लेकिन अभी प्रियंका के फैन्स को उनकी शादी की ऑफिशियल डेट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra and nick jonas
बता दें कि गुरुवार को मधु जोधपुर पहुंची थीं और एक बाद एक इवेंट ऑर्गेनाइजर, होटल मालिक और डिजाइनर से डील की। इसके बाद वह शुक्रवार की दोपहर मुंबई के लिए रवाना हो गईं। वहीं, मधु ने मुंबई जाने से पहले उमैद भवन और मेहरानगढ़ किले की तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान मधु बहुत ही साधारण कपड़ों में दिखीं। मधु ने बताया कि 'जोधपुर मेरा बहुत पसंदीदा शहर है इसलिए पूरी दुनिया छोड़कर यहां आए हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
वैन्यू पर मौजूद रिपोर्टर ने जब प्रियंका की शादी के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा 'खुद ही शादी देख लेना, अभी से क्या बताऊं, जब हो जाए तब बात करना।' बता दें कि प्रियंका के हाल ही में बैचलर और दिवाली पार्टी के फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इस पार्टी में उनकी बहन परिणिति चोपड़ा भी शामिल थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।