{"_id":"5b6ac4c84f1c1b54638b70a4","slug":"priyanka-chopra-will-only-do-leading-role-in-any-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के 'भारत' छोड़ने के पीछे हो सकती है ये असली वजह, अपने किरदार को लेकर कही ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका के 'भारत' छोड़ने के पीछे हो सकती है ये असली वजह, अपने किरदार को लेकर कही ये बड़ी बात
Wed, 08 Aug 2018 04:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Priyanka Chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की खबरों के बाद इन दोनों कपल की शादी की तारीख इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा प्रियंका सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ने को लेकर भी चर्चा में है। जब प्रियंका के भारत में काम करने की खबर आई तो फैंस इस बात से खुश हो गए कि सलमान और प्रियंका की जोड़ी एक बार फिर बॉलीवुड में धमाल मचाएंगी लेकिन प्रियंका ने बाद में फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
2 of 4
Priyanka Chopra
भारत छोड़ने के पीछे पहले निक को वजह बताई गई बाद में कहा गया कि प्रियंका 'भारत' में अपनी को-स्टार दिशा पाटनी के साथ फिल्म के पोस्टर्स शेयर नहीं करना चाहती थीं और इसलिए उन्होंने फिल्म को इनकार कर दिया। अपने किरदार को लेकर सीरियर रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि वह अब जो फिल्म या टीवी शो चुनेंगी उसमें वह लीड किरदार प्ले करेंगी और इसके साथ वह कोई समझौता नहीं करेंगी।
3 of 4
priyanka-chopra
एएनआई की के अनुसार, प्रियंका ने कहा, 'मैं जो किरदार प्ले कर रही हूं उनका मेरी जाति से कोई लेना-देना नहीं है और मुझे लगता है कि इसी वजह से मैं भारतीय टैलंट के लिए इंटरनेशनल स्टेज पर दरवाजे खोल पाऊं। इससे लोग हमें ग्लोबल फिल्मों में मेनस्ट्रीम एंटरटेनर्स के रूप में देख पाएंगे। आखिर हम किसी फिल्म में एक साइड रोल क्यों प्ले करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
priyanka chopra
भारत को ऐन मौके पर ना कहने के बाद कहा जा रहा है कि प्रियंका ने फरहान अख्तर स्टारर 'द स्काइ इज पिंक' साइन कर ली। इस फिल्म में प्रियंका लीड होंगी। इसके अलावा उनके पास हॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म भी है। हालांकि इस फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।