{"_id":"59dc9aac4f1c1b6a678b51bb","slug":"priyanka-chopra-will-play-astronaut-role-in-aamir-khan-s-upcoming-film-salute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो फिल्मों में एक जैसा किरदार निभाएंगी प्रियंका, फिल्म इतिहास में ऐसा पहली बार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो फिल्मों में एक जैसा किरदार निभाएंगी प्रियंका, फिल्म इतिहास में ऐसा पहली बार
Tue, 10 Oct 2017 03:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद
Updated Tue, 10 Oct 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काफी समय से हॉलीवुड प्रोजेक्ट में व्यस्त प्रियंका चोपड़ा जल्दी की दो फिल्मों में एक जैसा किरदार निभाती नजर आएंगी। यकीनन फिल्म इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है।
2 of 5
ये किरदार है अंतरिक्ष यात्री का। प्रियंका जल्द ही भारतीय अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की बायोपिक में काम करने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका आमिर खान की एक ओर ऐस्ट्रनाट पर आधारित फिल्म में काम करने वाली है। आमिर खान की ये फिल्म पूर्व ऐस्ट्रनाट राकेश शर्मा पर आधारित होगी, जिसका नाम 'सेलूट' होगा।
3 of 5
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा काफी समय से हॉलीवुड में व्यस्त थीं, अब उन्होंने फिर से कमबैक करने का विचार बनाया है। इसके लिए प्रियंका ने कई फिल्ममेकर्स से भी बात की, जिसके बाद प्रियंका को कल्पना चावला की बायोपिक में काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हालांकि सेलूट फिल्म में भी प्रियंका के काम करने की खबरें पहले से ही चल रही थीं, पर इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही थी कि वो इस फिल्म में कौन सा रोल करेंगी। पहले खबरें ये भी आ रही थी कि प्रियंका सेलूट में आमिर की पत्नी का किरदार करेंगी, मगर अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि प्रियंका इस फिल्म में आमिर की पत्नी नहीं बल्कि उस फिल्म में वो भी ऐस्ट्रनाट का किरदार करेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
ऐसा पहली बार होगी कि एक हीरोइन ऐस्ट्रनाट का किरदार दो बार करेगी। वहीं क्वांटिको गर्ल इस समय क्वांटिको के सीजन-3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका इससे पहले महिला बॉक्सर मैरीकॉम की बायोपिक में काम कर चुकी हैं। उनके फैंस ने उनकी इस फिल्म को बहुत पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।