फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से हैरान हुईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'तुम बहुत दर्द में रहे होगे...'

Mon, 15 Jun 2020 11:00 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 15 Jun 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra wrote on Twitter Sushant Singh Rajput must have been in so much pain
सुशांत सिंह राजपूत, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : ट्विटर

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) ने रविवार (14 जून) को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे। सुशांत के मौत की वजह दम घुटना बताई जा रही है। सुशांत का परिवार पटना से मुंबई पहुंच चुका है। आज दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Priyanka Chopra wrote on Twitter Sushant Singh Rajput must have been in so much pain
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत के निधन से न सिर्फ फैंस को बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स को भी बड़ा झटका लगा है। सभी ने सुशांत की मौत पर दुख जताया है। प्रियंका चोपड़ा ने भी सुशांत के लिए भावुक कर देने वाला मैसेज लिखा है, साथ ही उनकी और अपनी तस्वीर भी साझा की है।
Priyanka Chopra wrote on Twitter Sushant Singh Rajput must have been in so much pain
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने लिखा, मैं हैरान हूं। तुम बेशक बहुत दर्द में रहे होगे। उम्मीद करती हूं तुम अब जहां भी हो सुकून में हो। बहुत जल्दी चले गए। मैं तुम्हारे साथ खगोल विज्ञान वाली बातचीत कभी नहीं भूलूंगी। शब्द समझ में नहीं आते। RIP सुशांत। परिवार के प्रति मेरी संवेदना, हर कोई इसका शोक मना रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra wrote on Twitter Sushant Singh Rajput must have been in so much pain
सुशांत सिंह राजपूत का परिवार मुंबई पहुंचा - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए अंतिम संस्कार में ज्यादा लोगों को शामिल नहीं होने दिया जाएगा। अंतिम संस्कार में परिवार और कुछ खास लोग ही शामिल हो सकते हैं। हालांकि, आत्महत्या करने के बाद से अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra wrote on Twitter Sushant Singh Rajput must have been in so much pain
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रविवार को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो कमरे में वह फांसी के फंदे से लटकते पाए गए। खबर है कि वह छह महीने से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed