भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्देशक मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म पोन्नियिन सेल्वन (पीएस 1) ने 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म महज तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल हो गई थी और अभी इसका जलवा कायम है। बीच में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही थी, जिसमें अब फिर से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, अब फिल्म की कमाई के 17वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
PS-1 Box Office Collection: मणिरत्न की ‘पीएस-1’ की कमाई में आया उछाल, 17वें दिन हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्टीस्टारर फिल्म पीएस-1 की कमाई के तीसरे रविवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें बढ़त देखने को मिली है। फिल्म ने शुक्रवार को 3.3 करोड़ का कलेक्शन किया था, तो शनिवार को इसकी कमाई 6.75 करोड़ रुपये रही। वहीं, अब 17वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 248 करोड़ रुपये हो गया।
Hansika Motwani: साल के अंत में शादी करने जा रही हैं हंसिका मोटवानी! जयपुर के इस किले में लेंगी सात फेरे
पीएस 1 की रिलीज का यह तीसरा हफ्ता चल रहा है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 175.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसमें तमिल में 142.85 करोड़, तेलुगू 13.55, हिंदी 14.25 और मलयालम भाषा में 4.95 करोड़ की कमाई हुई थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 54.85 करोड़ रुपये कमाए। अब तीसरे हफ्ते में भी फिल्म से बढ़िया कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है।
Kantara: अनुष्का शेट्टी पर भी चला 'कांतारा' का जादू, फिल्म देख ऋषभ के अभिनय की दीवानी हुईं अभिनेत्री
बता दें कि फिल्म में ऐश्वर्या राय, कार्थी, विक्रम, रवि, तृषा सहित अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। जहां ऐश्वर्या ने पीएस 1 से काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है, तो विक्रम के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म 'रावण' में साथ काम कर चुके हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे।
Nayanthara-Vignesh: नयनतारा-विग्नेश के जुड़वां बच्चों के केस में हुआ बड़ा खुलासा, छह साल से शादीशुदा है कपल!