फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी सावंत गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले अभी जानकारी नहीं

Tue, 04 Apr 2017 06:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Tue, 04 Apr 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police team arrested Rakhi Sawant on her address
rakhi sawant
हाल ही में भगवान वाल्मीकि और उन्हें मानने वालों पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आईं राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  अभद्र टिप्पणी करने के मामले में लुधियाना की एक अदालत ने राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। हालांकि लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ने अभी इस खबर की पुष्टि से इंकार किया है।
Punjab Police team arrested Rakhi Sawant on her address
राखी सावंत
गौरतलब है कि जुलाई 2016 में राखी सावंत ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान संत बाल्मीकि को कातिल बताया था। उन्होंने कहा था कि महर्षि वाल्मीकि डकैत थे और उन्होंने कई कत्ल किए, लेकिन उनका हृदय परिवर्तन हो गया और वे संत बन गए। इस अभद्र टिप्पणी से वाल्मीकि समाज खफा हो गया और उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए।


 
Punjab Police team arrested Rakhi Sawant on her address
rakhi sawant
​बता दें एडवोकेट नरिंदर आदिया ने जुलाई 2016 में धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में राखी सावंत के खिलाफ एक याचिका दाखिल की थी जिसमें कहा गया कि राखी ने भगवान वाल्मीकि और उनको मानने वालों के खिलाफ अपशब्द बोले थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Police team arrested Rakhi Sawant on her address
rakhi sawant
​​बता दें कि लुधियाना की एक लोकल अदालत ने 9 मार्च को राखी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। उन्हें अदालत में पेश होने का आदेश मिला लेकिन राखी अदालत के सामने हाजिर नहीं हुई।

इसके बाद अदालत ने राखी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। इसके बाद से ही पुलिस राखी को खोज रही थी। अब इस केस की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
Punjab Police team arrested Rakhi Sawant on her address
rakhi sawant
ऐसा पहली बार नहीं है कि जब राखी ने आपत्ति जनक बयान दे चुकी है। इससे पहले भी राखी ऐसे बयान दे चुकी है जो जनता को असहज फील करा चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed