फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: फाइनल हुई 'पुष्पा-द रूल' की स्क्रिप्ट, अल्लू अर्जुन ने बढ़ाई फीस, यहां पढ़िए फिल्म से जुड़ा हर अपडेट

Tue, 12 Jul 2022 05:33 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 12 Jul 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
Pushpa The Rule: Allu Arjun Rashmika Mandanna Vijay Sethupathi film to be made on THIS budget?
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई बस यही जानना चाहता है कि पुष्पा का दूसरा भाग कब आएगा और इसकी कहानी कैसे होगी। बता दें कि सुकुमार ने 'पुष्पा 2' की स्क्रिप्ट का काम लगभग पूरा कर लिया है। वह अब फिल्म की शूटिंग के लिए लोकशन फाइनल करने का काम कर रहे हैं। जी हां, प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुकुमार, अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग अगस्त के तीसरे सप्ताह में शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Pushpa The Rule: Allu Arjun Rashmika Mandanna Vijay Sethupathi film to be made on THIS budget?
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सुकुमार और अल्लू अर्जुन ने बढ़ाई फीस
बता दें कि पुष्पा: द रूल के क्रेज को देखते हुए बड़े-बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म इसके डिजिटल राइट्स खरीदने की होड़ में लग गए हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड फिल्म स्टूडियो भी पुष्पा-2 की बोर्ड में शामिल होने के लिए पुरजोर कोशिशें कर रहे हैं। यही कारण है कि अल्लू अर्जुन ने भी इस फिल्म के लिए 90 करोड़ रुपये की फीस की मांग की है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता ने 90 करोड़ रुपये के साथ-साथ मुनाफे में हिस्सेदारी की मांग की है। वहीं खबरों की माने तो फिल्म निर्माता सुकुमार ने भी दूसरी पार्ट के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है। एक तरफ जहां उन्होंने पहले पार्ट के लिए 18 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, वहीं दूसरी तरफ वह पार्ट-2 के लिए 40 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। 

Pushpa The Rule: Allu Arjun Rashmika Mandanna Vijay Sethupathi film to be made on THIS budget?
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

कब आएगा पुष्पा का दूसरा पार्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म अब अगस्त तक फ्लोर पर जाएगी। इस 6 महीने से अधिक के शेड्यूल में कई एक्शन दृश्यों की शूटिंग की जाएगी। कहा जा रहा है कि ये एक्शन सीक्वेंस भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे महंगे दृश्यों में से एक होंगे। इसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन पर काम किया जाएगा। यानी फिल्म के अब 2023 के मिड में रिलीज होने की उम्मीद है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa The Rule: Allu Arjun Rashmika Mandanna Vijay Sethupathi film to be made on THIS budget?
पुष्पा में श्री वल्ली के किरदार में रश्मिका मंदाना - फोटो : social media

क्या हो जाएगी श्रीवल्ली की मौत...?
पहले भाग में, पुष्पा की भूमिका में अल्लू अर्जुन और श्रीवल्ली की भूमिका में रश्मिका मंदाना ने प्रशंसकों को अपने अभिनय से काफी प्रभावित किया था। दर्शकों को उम्मीद थी कि फिल्म के दूसरे पार्ट में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई जाएगी। लेकिन, रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे पार्ट में श्रीवल्ली के किरदार को कम सीन दिए गए हैं। इतना ही नहीं पुष्पा पार्ट 2 में श्रीवल्ली की मौत हो जाएगी। फिल्म में खलनायक (फहद फासिल) को श्रीवल्ली को मारते हुए दिखाया जाएगा। जिसके बाद पुष्पा, अपनी पत्नी की मौत का बदला लेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed