फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूफी गायक प्यारे लाल वडाली का निधन, तू माने या न माने दिलदारा...गीत से हुए थे सुपरहिट

Fri, 09 Mar 2018 01:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
Pyarelal Wadali passes away of cardiac arrest at the age of 75
wadali brothers

सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट से अमृतसर में निधन हो गया। प्यारेलाल वडाली 75 साल के थे। प्यारेलाल, अपने बड़े भाई पूरनचंद वडाली के साथ ही गाया करते थे।रिपोर्ट्स की मानें तो प्यारेलाल बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Pyarelal Wadali passes away of cardiac arrest at the age of 75
wadali brothers
प्यारेलाल वडाली को किडनी से संबंधित बीमारी थी। डॉक्टरों ने करीब पांच घंटे तक उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए और आखिरकार प्यारेलाल वडाली ने आज सुबह 4 बजे आखिरी सांस ली। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव ले जाया गया है जहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।
Pyarelal Wadali passes away of cardiac arrest at the age of 75
wadali brothers
प्यारेलाल पूरनचंद वडाली के छोटे भाई थे। वडाली ब्रदर्स का गाना 'तू माने या ना माने' आज भी लोगों को याद है. फ़िल्म तनु वेड्स मनु में वडाली ब्रदर्स का गाना 'ऐ रंग रेज मेरे' बॉलीवुड में हिट रहा था। वडाली ब्रदर्स को उनके काम के लिए 1992 में संगीत नाटक अकादमी का प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। 1998 में उन्हें तुलसी अवॉर्ड दिया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed