{"_id":"5aa19c874f1c1b9f758b4634","slug":"bom-diggy-diggy-girl-sakshi-malik-takes-the-internet-by-storm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ इस लड़की की वजह से धूम मचा रहा यह गाना, प्रिया प्रकाश के बाद इस पर फिदा हुए लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिर्फ इस लड़की की वजह से धूम मचा रहा यह गाना, प्रिया प्रकाश के बाद इस पर फिदा हुए लोग
Fri, 09 Mar 2018 12:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sakshi Malik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाल ही में प्रिया प्रकाश के जादू ने सबको अपना दीवाना बना डाला था। लेकिन इस कड़ी में एक लड़की का और नाम जुड़ गया है। दरअसल, फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के एक गाने से इस लड़की ने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है।
2 of 5
Sakshi Malik
गाना 'बॉम डीगी-डीगी' में दिखाई दे रही इस लड़की का नाम साक्षी मलिक है जिसके सोशल मीडिया पर कई चाहने वाले इकठ्ठे हो गए हैं। सॉन्ग में इस एक्ट्रेस ने लाल रंग का टॉप और काले शॉट के साथ चश्मा पहना हुआ है जिसमें वह काफी आकर्षक लग रही हैं।
3 of 5
Sakshi Malik
जब से यह गाना लॉन्च हुआ है तब से चारों ओर साक्षी की ही चर्चा चल रही है। यहां तक कि रातोंरात बॉलीवुड में साक्षी की भी बातें चल रही हैं। सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स में साक्षी को बहुत प्यार मिल रहा है। इसपर साक्षी का कहना है कि उन्हें यह सब एक सपने जैसा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sakshi Malik
उन्होंने आगे कहा कि वह कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं, लेकिन मॉडलिंग के लिए वह हमेशा तैयार थीं। बता दें कि साक्षी दिल्ली से हैं और बीटेक में ग्रेजुएट हैं। साक्षी एमबीए करना चाहती हैं। लेकिन इससे पहले अब वह मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Sonu Ke Titu Ki Sweety
आपको बता दें, 'प्यार का पंचनामा' फेम डायरेक्टर लव रंजन ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुसरत भरूचा लीड एक्टर्स है। इस फिल्म के पास बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के महज दो दिन का समय और बाकी है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2 मार्च को अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' रिलीज हो रही है जिस वजह से ज्यादातर स्क्रीन्स पर नई फिल्म का कब्जा रहेगा। ऐसे में इसकी कमाई पर थोड़ा असर जरूर पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।