{"_id":"64774d631328eb6cfe0c8b8c","slug":"r-madhavan-birthday-know-actor-filmy-career-struggle-lesser-known-facts-and-popular-movie-2023-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"R Madhavan Birthday: आर माधवन की थी आर्मी ऑफिसर बनने की चाह, फिर जानें एक्टिंग में कैसे कमाया नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
R Madhavan Birthday: आर माधवन की थी आर्मी ऑफिसर बनने की चाह, फिर जानें एक्टिंग में कैसे कमाया नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 01 Jun 2023 09:41 AM IST
सार
आर माधवन आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे। फिर उन्होंने एक्टिंग का रुख कैसे किया आइए उनके जन्मदिन के अवसर पर जान लेते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आर माधवन बॉलीवुड के जाने-माने सितारे हैं। एक्टर ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। 1 जून 1970 को जमशेदपुर में जन्में आर माधवन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। आर माधवन का पूरा नाम रंगनाथ माधवन है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके आर माधवन एक्टर के बजाए अफसर बनना चाहते थे। वहीं, किस्मत ने कैसे और कब पलटी मारी, आइए जान लेते हैं-
2 of 5
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन के पिता टाटा स्टील कंपनी में मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव हैं। वहीं, उनकी मां सरोज बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर रह चुकी हैं। आर माधवन बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छे थे और बड़े होकर आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे। आर माधवन ने आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में ट्रेनिंग भी ली थी। इतना ही नहीं उन्हें महाराष्ट्र के बेस्ट कैडेट के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। माधवन को आगे चलकर शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड जाने का मौका मिला। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था इसलिए आर्मी में जॉइनिंग के लिए उनकी उम्र छह महीने कम निकली। ऐसा होने के बाद माधवन ने आर्मी ऑफिसर बनने का सपना छोड़ दिया।
3 of 5
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन ने पढ़ाई पूरी करने के बाद पब्लिक स्पीकिंग और कम्युनिकेशन की क्लास लेनी शुरू की। इसी बीच माधवन ने मुंबई में पार्ट टाइम जॉब के तौर पर मॉडलिंग शुरू कर दी। वर्ष 1996 में माधवन ने अपना एक पोर्टफोलियो मॉडलिंग एजेंसी में भेजा जहां से उन्हें एड के ऑफर मिलने लगे। वर्ष 1997 में माधवन ने अपने करियर की शुरुआत चंदन के टीवी कमर्शियल के साथ की थी। माधवन ने इस दौरान मणि रत्नम की फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट भी दिया था, लेकिन उन्हें यह कहकर बाहर कर दिया गया कि वह उस रोल के लिए फिट नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन ने हार नहीं मानी और छोटे पर्दे पर पहचान बनाने में जुट गए। एक्टर ने कई टेली शोज में काम किया। माधवन को उनके शानदार काम की वजह से नोटिस किया गया और वर्ष 1998 में माधवन ने एक इंग्लिश फिल्म 'इन्फर्नो' में इंडियन पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई। हालांकि, इस फिल्म से माधवन को ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल नहीं हो पाई। इसके बाद करियर में आगे बढ़ते हुए एक्टर ने कई साउथ की फिल्मों में भी काम किया। आर माधवन को साउथ फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन को असली पहचान हिंदी फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से मिली। यह एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसमें एक्टर के अपोजिट दीया मिर्जा नजर आई थीं। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छी कमाई की थी। इधर मूवी हिट हुई और उधर उनके लिए फिल्मों की लाइन लग गई। आर माधवन इसके बाद 'गुरु' में नजर आए। 'गुरु' में आर माधवन के अलावा ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे। इस मूवी में आर माधवन को उनकी एक्टिंग के लिए फैंस और क्रिटिक्स दोनों की ओर से खूब सराहना मिली थी। आर माधवन वर्ष 2010 में राजू हिरानी निर्देशित फिल्म '3 इडियट्स' में नजर आए, जो सुपर डुपर हिट रही थी। हाल ही में माधवन को 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।