{"_id":"6295f768de8732250641a48b","slug":"r-madhavan-has-luxury-cars-luxurious-house-and-property-worth-crores-know-the-actor-net-worth-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"R. Madhvan: लग्जरी कार, आलीशान घर और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं आर माधवन, इतनी है एक्टर की नेटवर्थ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
R. Madhvan: लग्जरी कार, आलीशान घर और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं आर माधवन, इतनी है एक्टर की नेटवर्थ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 01 Jun 2022 08:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर आर माधवन एक ऐसे कलाकार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी बहुत ज्यादा है। वह हर साल 1 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं। बड़े पर्दे के अलावा वह टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। झारखंड में जन्में माधवन शुरू से ही अभिनय की दुनिया में आना चाहते थे। मुंबई के केसी कॉलेज से पोस्ट ग्रैजुएशन करने के बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान एक्टिंग की तरफ ही लगाना शुरू कर दिया था। 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले माधवन ने अपने फिल्मी करियर में अब तक कई यादगार मूवीज दी हैं। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें आपको बताते हैं।
Trending Videos
2 of 4
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
इतनी संपत्ति के हैं मालिक
आर माघवन साल 2001 में आई हिंदी फिल्म रहना के तेरे दिल में की वजह से काफी लोकप्रिय हो गए थे। इस फिल्म की वजह से उनकी छवि चॉकलेट बॉय वाली बन गई थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। साउथ और हिंदी फिल्मों के साथ कई वेब सीरीज में नजर आ चुके माधवन करीब 103 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अधिकतर आय फिल्मों और विज्ञापनों के जरिए होती है। एक फिल्म के लिए वह छह से सात करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह फिल्मों से होने वाली कमाई से अपना प्रॉफिट शेयर भी लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
करोड़ों में हैं घर की कीमत
देशभर में माघवन के कई घर हैं। इन आलीशान घरों की कीमत करोड़ों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई के उनके घर की कीमत करीब 18 करोड़ है। इसके अलावा वह मुंबई में भी एक लग्जरी अपार्टमेंट के मालिक हैं। मुंबई स्थित इस घर को एक्टर ने पारंपरिक के साथ मॉडर्न लुक देने की कोशिश की है।
4 of 4
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
लग्जरी कार के हैं शौकीन
माधवन को एक्टिंग के साथ कार का भी शौक है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। वह बीएमडब्ल्यू, ऑडी, रेंज रोवर जैसी कार के मालिक हैं। कार के अलावा वह बाइक लवर भी हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू के 1500 जीटीएल बाइक है जिसकी कीमत 24 लाख रुपए है। इसके अलावा एक्टर की बाइक कलेक्शन में डुकाटी डिआवल और यामाहा V-मैक्स भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X