{"_id":"5a86b51c4f1c1ba0268ba6e9","slug":"rabia-khan-misses-hearing-of-daughter-jiah-khan-death-case-suraj-pancholi-present-in-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिया खान के सुसाइड केस की पहली सुनवाई से मां और वकील गायब, जानिए क्या हुआ कोर्ट में?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिया खान के सुसाइड केस की पहली सुनवाई से मां और वकील गायब, जानिए क्या हुआ कोर्ट में?
Fri, 16 Feb 2018 04:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Feb 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे दिग्गजों के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या की गुत्थी सुलझने का नाम ही नहीं ले रही है। इस मामले में जिया के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर कानून की तलवार लटकी हुई है। हाल ही में केस की पहली सुनवाई हुई। आइए जानते हैं कि कोर्ट रूम में क्या-क्या हुआ?
2 of 4
केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट में सूरज पंचोली मौजूद थे। सूरज तो हाजिर हुए लेकिन जिया खान की मां राबिया खान और उनके वकील कोर्ट नहीं पहुंचे। सूरज से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हर बार केस खिंच जाता हैं। पांच साल हो गए लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला।
3 of 4
सूरज और उनके वकील ने कोर्ट से राबिया के खिलाफ समन जारी करने की दरख्वास्त की ताकि मामले में कोर्ट की कार्यवाही आगे बढ़ सके। बता दें कि 3 जून 2013 को अभिनेत्री जिया खान अपने घर में पंखे से लटकते हुए मिली थीं। जिया खान को खुदखुशी के लिए उकसाने के लिए सूरज पंचोली पर केस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुंबई पुलिस ने खुदकुशी का मामला दर्ज किया था। लेकिन जिया खान की मां राबिया खान ने सूरज पंचोली के पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। सूरज पंचोली अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे हैं। सूरज को जिया का ब्वॉयफ्रेंड बताया जाता रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।