सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' की हर तरफ चर्चा हो रही है। ईद पर रिलीज होने वाली यह फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। बीते कुछ दिनों में इस फिल्म के 5 एक्टर्स के लुक सामने आ चुके हैं। अब इस फिल्म में अनिल कपूर का लुक रिलीज किया गया है।
जब बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान ने बताया कौन है उनका 'बॉस', तो सभी रह गए हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शमशेर: भाईजी हमरे बॉस'। इससे पहले फिल्म के दूसरे कलाकारों जिनमें सलमान खान, बॉबी देओल, जैकलीन, साकिब सलीम और डेजी शाह का पोस्टर रिलीज किया गया था। इन सभी के लुक को फैंस ने बेहद पसंद किया।
Shamsher: Bhaiji Humre boss . #Race3 #Race3ThisEid @AnilKapoor @SKFilmsOfficial @TipsOfficial pic.twitter.com/F11soxP2uI
सलमान खान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपए कमा लिए हैं। खबरों की मानें तो फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 150 करोड़ में बिके हैं। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, राइट्स बिकने के मामले में यह सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। सलमान की फिल्म होने की वजह से इसके राइट्स इतने महंगे बिके हैं।
कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए पहले 75 करोड़ का ऑफर आया था, लेकिन इसे ठुकरा दिया गया। सलमान ने भी फिल्म की कमाई और सैटेलाइट प्रॉफिट का हिस्सा लेने का फैसला किया है। ऐसे में डायरेक्टर रमेश तोरानी प्राइज घटाने के मूड में बिल्कुल नहीं थे।