बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हर साल की तरह इस साल भी अपने घर में धूमधाम से ईद मनाई। ईद के मौके पर सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। जो इस मौके पर बस सलमान की एक झलक देखना चाहती थी।
पहले दिन ही 'रेस 3' की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद सलमान ने ऐसे मनाई ईद, सामने आया VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और अपने घर की बालकनी में आकर उनका अभिवादन किया। इस ईद की खास बात यह रही कि सलमान अपनी फैमिली के बच्चों के साथ सेलिब्रेशन करते नजर आए। जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए।
सलमान खान का बच्चों के साथ एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सभी ईद मुबारक कह रहे हैं। इस मौके पर सलमान ने ऑफ व्हाइट कलर का पठानी कुर्ता पहना हुआ था और उनके हाथ में उनका लकी ब्रेसलेट भी था। सलमान के साथ खड़े बच्चे पीले रंग के कुर्ते में नजर आए।
A post shared by Voompla (@voompla) on
A post shared by ♥Salman Khan Fan👑♥ (@sallu_te) on
सलमान के फैंस ने भी उन्हें निराश नहीं किया और ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'रेस-3' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। हालांकि, कुछ लोग फिल्म के कॉन्सेप्ट पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन इससे फिल्म के कलेक्शन पर कोई फर्क नहीं पड़ा और भाईजान के फैंस लगातार ये मूवी देख रहे हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 29 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।