{"_id":"5aae6d924f1c1ba7758b6285","slug":"radhika-apte-does-not-care-about-ekta-kapoor-comment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर पर राधिका आप्टे का बड़ा बयान, कहा- तुम्हारे भाई तुषार से नहीं है मेरा रिलेशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एकता कपूर पर राधिका आप्टे का बड़ा बयान, कहा- तुम्हारे भाई तुषार से नहीं है मेरा रिलेशन
Mon, 19 Mar 2018 01:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ekta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राधिका आप्टे अपने किरदार में जान डालने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। ये बात उनकी एक्टिंग में साफ देखने को मिलती है। हाल ही में नेहा धूपिया के शो बीएफएफ में राजकुमार राव के साथ पहुंचीं राधिका आप्टे ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे लेकिन एकता कपूर को लेकर किए गए सवाल पर राधिका का जवाब चौंकाने वाला था।
2 of 5
Radhika Apte
आपको बता दें कि साल 2011 में राधिका आप्टे फिल्म 'शोर इन द सिटी' में नजर आई थी। फिल्म में तुषार कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के दौरान राधिका और तुषार के अफेयर की खबरें आई थीं। कहा जा रहा था कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की गहरी दोस्ती हो गई थी। जिसके बाद खबरें आई कि तुषार, राधिका को डेट कर रहे हैं लेकिन तुषार की बहन एकता कपूर राधिका को पसंद नहीं करती थीं। इसी से संबंधित जब नेहा धूपिया ने राधिका से सवाल किया किया कि राधिका आप्टे एकता कपूर के लिए कौन हैं?
3 of 5
Radhika Apte
इस सवाल के जवाब में राधिका ने कहा, मुझे लेकर किसी भी तरह का नेगिटिव कमेंट से मैं परेशान नहीं होती और जब ऐसा हुआ मैं लंदन में डांस की पढ़ाई कर रही थी। मुझे अब भी नहीं पता ऐसा क्यों कहा गया। मेरे और तुषार के अफेयर की खबरें कैसे आई मुझे नहीं पता। मेरे पास तो तुषार का नम्बर तक नहीं है। मुझे यह सारी बातें मजाक लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
radhika apte
इतना ही नहीं नेहा धूपिया के शो बीएफएफ में राजकुमार राव के साथ पहुंचीं राधिका आप्टे ने यह भी कहा था कि साउथ के एक पॉपुलर स्टार को अपने साथ बदसलूकी करने पर फिल्म के सेट पर ही उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
radhika apte
राधिका आप्टे हाल ही में अक्षय कुमार के साथ 'पैडमैन' में नजर आई थीं, फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. वे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दशरथ मांझी की बायोपिक 'माउंटेन मैन' भी कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।