फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राधिका आप्टे का पीरियड्स पर बड़ा बयान, कहा- मां ही क्यों पिता को भी बेटी को बतानी चाहिए ये बात

Tue, 06 Feb 2018 07:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
radhika apte on menstrual cycle that why dont father talk about   periods to daughters

बॉलीवुड के माचोमैन यानि एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' 9 फरवरी 2018 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और इसे समाज में किस नजरिए से देखा जाता है। अक्षय की ये फिल्म महिलाओं के पीरिड्स को लेकर छोटी सोच को बड़ा करने की बात करती है। इसी बीच फिल्म का प्रमोशन जोरों से चल रहा है।

radhika apte on menstrual cycle that why dont father talk about   periods to daughters

एक तरफ सोशल मीडिया पर सैनिटरी पैड के साथ तस्वीर शेयर करने वाला चैलेंज चल रहा है तो दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई सितारे पीरियड्स को लेकर कैमरे पर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म की प्रोड्यूसर और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने कहा था कि पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को घर बैठने की राय देना ठीक नहीं है। महिलाएं पीरियड्स को छुट्टी का बहाना न बनाएं। 

radhika apte on menstrual cycle that why dont father talk about   periods to daughters

अब फिल्म की एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पुरुष लोग इस बारे में बात नहीं करते हैं। यहां तक की महिलाएं भी इस बारे में कोई बात नहीं करती हैं। महिलाएं ही अपनी बच्चियों को इसके बारे में बताती हैं। इस बारे में पिता अपनी बेटियों से बात करने में हिचकिचाते हैं। हमारे समाज में पिता इस बारे में बात क्यों नहीं करते हैं। इस बारे में पिता क्यों नहीं कहते कि तुम्हें भी पीरियड्स होंगे। माता-पिता दोनों मिलकर अपनी बच्चियों को इसके बारे में समझाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
radhika apte on menstrual cycle that why dont father talk about   periods to daughters

राधिका ने बताया कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को स्वच्छता का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए। यह बताना जरूरी है कि अगर इन दिनों में खुद को साफ नहीं रखा गया या साफ मटीरियल का इस्तेमाल नहीं किया गया तो गंभीर बीमारी होने का खतरा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed